Girl in a jacket
HomeNationalडंपर ने मारी टक्कर, पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, एक महिला की...

डंपर ने मारी टक्कर, पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, एक महिला की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सप्तऋषिः हरिद्वार सप्तऋषि क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना के दौरान सामने से आ रहा एक डंपर भी नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे स्थित ढाबे में जा घुसा। हादसे में राजस्थान की एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य यात्री घायल हो गए। दरअसल, बस (AR 06 C 0963) शांतिकुंज गेट नंबर 3 के पास सर्विस लेन से हाईवे पर बैक करने के लिए हरिद्वार की तरफ मुड़ रही थी, तभी देहरादून के रायवाला की तरफ से आ रहे डंपर (UK 08 CB 8077) ने बस को पलटता देख बचाने का प्रयास किया, लेकिन डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक ढाबे में जा घुसा। इस दौरान वहां खड़ी एक बुलेरो भी डंपर की चपेट में आ गई, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल हरिद्वार भिजवाया। बस में सवार सभी 45 से ज्यादा श्रद्धालु राजस्थान के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार हादसा शांतिकुंज के पास हाईवे पर हुआ। राजस्थान से आए श्रद्धालुओं का दल गंगा स्नान के बाद वापस लौटने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी बस को बैक किया जा रहा था। अचानक चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क पर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस को पलटता देख सामने से आ रहे डंपर चालक ने टक्कर से बचने का प्रयास किया, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक ढाबे में घुस गया।

इस दौरान वहां खड़ी एक बुलेरो भी उसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने 50 वर्षीय पुष्पकवर पत्नी भंवर सिंह निवासी नागौर, राजस्थान को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को निगरानी में रखा गया है। वहीं एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि आपदा परिचालन केंद्र से बस दुर्घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। बस में कुल 45 यात्री सवार थे, जिनमें 26 लोग घायल हुए हैं। हादसे के कारणों की जांच कराई जा रही है। उधर, शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाने की कार्रवाई की गई ताकि यातायात सामान्य हो सके। प्रारंभिक जांच में बस को बैक करते समय संतुलन बिगड़ने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।

 

 

- Advertisement -
- Advertisement - Punjab Government
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -