JalandharJalandhar News: हाईवे पर 5 गाड़ियों में हुई भीषण टक्कर, 2 घायल

Jalandhar News: हाईवे पर 5 गाड़ियों में हुई भीषण टक्कर, 2 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर 5 गाड़ियों में भीषण टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात परागपुर के सामने एक साथ 5 गाड़ियां टकरा गईं। घटना में 2 लोग घायल हो गए। वहीं इस भीषण सड़क हादसे में गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई और टीम ने गाड़ियों को हाईवे से हटवाकर ट्रैफिक को सुचांरू ढंग से चलाने का काम किया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए कार चालक सतीश ने बताया कि वे किसी काम से लुधियाना की तरफ जा रहे थे।

इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। सतीश के अनुसार जब उन्होंने उतर कर देखा तो उसमें पुलिस कर्मचारी मौजूद था और खुद को होशियारपुर का एसएचओ बता रहा था। उन्होने कहा कि घटना में एक के साथ एक करके 5 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। इन गाड़ियों में से एक गाड़ी में फैमिली थी। हादसे को लेकर फैमिल के साथ मौजूद बच्चे डर गए और रोने लगे। घटना के दौरान उक्त कार चालक बच्चों को लेकर वहां से चला गया।

दरअसल, उसकी गाड़ी का बंपर ही टूटा था, लेकिन बाकी गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी कि वह चलने की हालत में नहीं थीं। वहीं घटना स्थल पर पहुंची एसएसएफ की टीम ने हादसे में दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीमों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड पर करवाया। तब तक लंबा जाम लग चुका था। उसे खुलवाने के लिए स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार चालकों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

आज का राशिफल, 24 अक्तूबर 2026

विष योग और मजबूत होने से आज पूरे दिन...

दिल्ली हाई कोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका की खारिज, जानें पूरा मामला

नई दिल्लीः दिल्ली हाई कोर्ट ने छात्र संगठन AISA...

दिवाली से पहले पटाखा कारोबारी के घर में ब्लास्ट, कई लोगों की मौत

सीवानः बिहार के सीवान जिले में शुक्रवार, 23 अक्टूबर...

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के साथ बनी सहमति

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म करने...

किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: CM Mann

राजपुरा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राजपुरा मंडी में...

आज का राशिफल, 24 अक्तूबर 2026

विष योग और मजबूत होने से आज पूरे दिन मन में भारीपन और सुस्ती रह सकती है। इसलिए हल्का...

दिल्ली हाई कोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका की खारिज, जानें पूरा मामला

नई दिल्लीः दिल्ली हाई कोर्ट ने छात्र संगठन AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका खारिज कर दी है।...

दिवाली से पहले पटाखा कारोबारी के घर में ब्लास्ट, कई लोगों की मौत

सीवानः बिहार के सीवान जिले में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को एक बड़ा हादसा हो गया। जामो थाना क्षेत्र के...

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के साथ बनी सहमति

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि...