Breaking NewsSOG जवानों से राइफल छीनने की कोशिश, युवक की मौत; 3 जवान...

SOG जवानों से राइफल छीनने की कोशिश, युवक की मौत; 3 जवान घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डोडाः जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह क्षेत्र में स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) के जवानों से सर्विस राइफल छीनने की कथित कोशिश की गई। जिस पर जवान ने आरोपी पर फायरिंग कर दी, जिससे युवक घायल हो गया, जिसने इलाज दौरान दम तोड़ दिया। जबकि हादसे में तीन जवान घायल होने की खबर है।

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना के संबंध में एक धार्मिक उपदेशक को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, उसका इस मामले से क्या संबंध है, इसकी जांच की जा रही है और अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

आपको बता दें एसओजी की एक टीम को ऊंचाई वाले क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम भद्रवाह शहर से करीब 35 किलोमीटर दूर जाई-गंडोह मार्ग पर घात लगाकर निगरानी कर रही थी।

रात करीब 11:30 बजे एसओजी जवानों ने एक युवक को रोकने का प्रयास किया। पुलिस का आरोप है कि युवक ने जवानों पर हमला कर उनकी सर्विस राइफल छीनने की कोशिश की। धक्का-मुक्की के दौरान एक जवान की गोली चल गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान तीन एसओजी जवान भी घायल हुए।

घायलों को पहले भद्रवाह के उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज डोडा रेफर किया गया। अधिकारियों के अनुसार घायल युवक की पहचान चीका गांव निवासी (30) आरिफ हुसैन के रूप में हुई, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: संजीव अरोड़ा के घर पहुंचे Kejriwal और CM Mann देखें वीडियो

लुधियाना: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद...

Punjab News: बलतेज पन्नू का अकाली-भाजपा गठबंधन पर तीखा हमला, देखें वीडियो

मोगा: जिले में 26 नवंबर को मोगा के नजदीकी...

अधिकारी CM Announcements को पूरा करने में लाएं तेजी: CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों...

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर CM Saini ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने...

Punjab News: संजीव अरोड़ा के घर पहुंचे Kejriwal और CM Mann देखें वीडियो

लुधियाना: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब के...

पंजाब खेल विभाग द्वारा ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026’ के लिए सिलेक्शन ट्रायलों का ऐलान

चंडीगढ़: पंजाब के खेल निदेशालय ने दिसंबर 2026 में तेलंगाना में होने वाले 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026' के...

Punjab News: बलतेज पन्नू का अकाली-भाजपा गठबंधन पर तीखा हमला, देखें वीडियो

मोगा: जिले में 26 नवंबर को मोगा के नजदीकी गांव नत्थूवाला जदीद में होने वाली आम आदमी पार्टी की...

अधिकारी CM Announcements को पूरा करने में लाएं तेजी: CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में...