Nationalचलती Sleeper Coach Bus बनी आग का गोला, यात्रियों में मचा हड़कंप,...

चलती Sleeper Coach Bus बनी आग का गोला, यात्रियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
सलूंबरः जिले के झल्लारा इलाके में रविवार सुबह बांसवाड़ा से उदयपुर जा रही एक चलती स्लीपर कोच बस को आग लगने का मामला सामने आया है। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी बस जलकर राख हो गई। गनीमत यह रही कि समय रहते बस में सवार ड्राइवर, क्लीनर और अन्य लोगों ने नीचे उतरकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस अपनी रफ्तार में चल रही थी कि तभी अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा। जब तक कोई कुछ समझ पाता, आग की लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाई और तुरंत बस को सड़क किनारे रोका। बस रुकते ही यात्रियों ने जैसे-तैसे बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, कुछ ही देर बाद बस पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही झल्लारा थाना अधिकारी जय किशन फुलवारिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत सुरक्षा के लिहाज से सड़क के दोनों तरफ ट्रैफिक रुकवा दिया। आग इतनी विकराल थी कि स्थानीय स्तर पर उसे बुझाना संभव नहीं था। आनन-फानन में सलूंबर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस का केवल लोहे का ढांचा ही बचा था। इस हादसे की वजह से बांसवाड़ा-उदयपुर हाईवे पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। यात्री और राहगीर करीब डेढ से 2 घंटे तक जाम में फंसे रहे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि चलती बस में आग कैसे लगी।    

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

CM Sukhu ने कोल डैम में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का किया शुभारंभ

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला...

Thailand घुमने आया अधिकारी, मगरमच्छ का मांस खाने के बाद आया चर्चा में

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन नगर निगम के भवन अधिकारी...

मुख्यमंत्री ने बिहडु में 2.47 करोड़ रुपये से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला...

Punjab News: सरेआम स्कॉर्पियों सवार ने किया अपहरण, ड्रेन से शव बरामद, देखें वीडियो

पटियालाः जिले के डकाला में युवक का अपहरण कर...

Punjab News: 14.965 किलो हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

फिरोजपुरः सीमा पार और अंतर-जिला नशीले पदार्थों की तस्करी...

CM Sukhu ने कोल डैम में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का किया शुभारंभ

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा जिला मंडी के ऐहन में कोल...

Thailand घुमने आया अधिकारी, मगरमच्छ का मांस खाने के बाद आया चर्चा में

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन नगर निगम के भवन अधिकारी राजकुमार राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में...

मुख्यमंत्री ने बिहडु में 2.47 करोड़ रुपये से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र...

Punjab News: सरेआम स्कॉर्पियों सवार ने किया अपहरण, ड्रेन से शव बरामद, देखें वीडियो

पटियालाः जिले के डकाला में युवक का अपहरण कर हत्या कर दी गई। उसका शव संगरूर जिले के काला...