नई दिल्ली: पाकिस्तान की इंटरनेशनल एयरलाइंस सुर्खियों में बनी हुई है। एयरलाइंस पर नीलामी की चारों तरफ चर्चा हो रही है। अब इसी बीच एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में दो एयर होस्टेस लड़ती हुई दिख रही हैं। दोनों अपने देश में नहीं बल्कि विदेश में अपने देश का नाम रोशन करती हुई दिख रही है। यह वीडियो साऊदी अरब के जेद्दा एयरपोर्ट का है। इसमें पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स की दो एयर होस्टेस आपस में भिड़ रही हैं। उनको शांत करवाने के लिए पीआईए के अधिकारी कोशिश कर रहे हैं परंतु फिर भी दोनों नहीं रोकी। वायरल क्लिप होने पर पीआईए को भी एक्शन में आना पड़ा।
मारपीट में बदली लड़ाई
रिपोर्ट्स की मानें तो ये घटना 23 दिसंबर की बताई जा रही है। साउथ एयरपोर्ट के जेद्दा एयरपोर्ट के इंटरनेशनल डिपार्चर लाउंज पर फ्लाइट मुल्तान जाने वाली थी। इस दौरान दोनों एयर होस्टेस में तीखी बहस हो गई और जल्द ही मारपीट भी शुरु हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद पीआईए के एक ऑफिसर ने बीच में आकर बचाव की कोशिश की परंतु खड़ी हुई एयर होस्टेस ने दूसरी बैठी हुई एयर होस्टेस पर हाथ उठा दिया। इसके अलावा उसने गुस्से में कहा कि – तूने ऐसा कहा कैसे। यह वीडियो सिर्फ 12 सैकेंड की है पर लोग सोशल मीडिया पर इसे देखने के बाद अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देते दिख रहे हैं।View this post on Instagram