NationalFortuner ने साइकिल सवार 2 बच्चों को मारी जबरदस्त टक्कर, 1 की...

Fortuner ने साइकिल सवार 2 बच्चों को मारी जबरदस्त टक्कर, 1 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दुर्गः जिले में एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां, तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने साइकिल सवार 2 बच्चों को कुचल दिया, जिससे एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत नाजुक है। घायल बच्चे के सिर में गहरी चोटें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक मृत बच्चे का नाम ताकेश्वर साहू (12) है, जो अमलेश्वर का रहने वाला था। वहीं ताकेश्वर साहू का दोस्त प्रहलाद यदु (10) भी अमलेश्वर का रहने वाला है। फॉर्च्यूनर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बच्चे हवा में करीब 2 फीट उछले, फिर साइकिल सहित सड़क पर 20-30 मीटर घिसटते चले गए। हादसा 29 नवंबर का है, लेकिन अब-तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

आरोपी कार चालक और वाहन मालिक को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। इतना ही नहीं थाना परिसर में खड़ी कार भी आरोपी ले गए। दरअसल, शनिवार को स्कूल से आने के बाद ताकेश्वर साहू अपनी दादी से मिलने जा रहा था। दादी पास में ही काम पर गई थी। एक साइकिल में एक दोस्त अकेला पहले निकल गया था। उसके बाद ताकेश्वर अपने दोस्त प्रहलाद के साथ जा रहा था, लेकिन तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ताकेश्वर कक्षा 6वीं का छात्र था तो वहीं प्रहलाद कक्षा चौथी का छात्र है।

इधर, ताकेश्वर के पिता पिछले 3 दिनों से न्याय की उम्मीद में भटक रहे हैं। उन्होंने रोते हुए बताया कि तीन दिन के बाद भी पुलिस वाले एफआईआर नहीं लिख रहे हैं। कह रहे हैं, मेकाहारा से रिपोर्ट आएगा तो मामला दर्ज करेंगे। पिता के मुताबिक ये लोग एक राजनीति पार्टी से जुड़े हुए हैं। राजनांदगांव का कोई अग्रवाल है। जो एक पार्टी से जुड़ा हुआ है। उसके समर्थक गाड़ी छुड़वाने थाने तक आए थे। पिता रोहित साहू ने इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

अमलेश्वर थाना प्रभारी बसंत कुमार बघेल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद घायल बच्चों को तुरंत मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। उसका पोस्टमॉर्टम भी हो गया है। मर्ग डायरी आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद वाहन चालक भागा नहीं, बल्कि उसने अपनी गाड़ी से बच्चे को अस्पताल ले गया था। फिलहाल अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी के खिलाफ जल्द एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Delivery Boy ही बना चोर , लाखों का सामान बरामद

भावनगर। गुजरात के सूरत जिले में भावनगर लोकल क्राइम...

Punjab News: हाथ काटकर हत्या करने के मामले में आरोपियों की नई CCTV आई सामने, 2 गिरफ्तार

लुधियानाः शनिवार को सरेआम हुई वारदात ने पूरे शहर...

Punjab News: बाइक सवार आरोपियों ने फैक्टरी मालिक को लूटा, पीड़ित ने बदमाशों के साथ की हाथापाई, देखें CCTV

आरोपी 2 फोन लेकर फरार, आरोप- पुलिस सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची लुधियानाः थाना बस्ती जोधेवाल में...

Delivery Boy ही बना चोर , लाखों का सामान बरामद

भावनगर। गुजरात के सूरत जिले में भावनगर लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) ने फ्लिपकार्ट के लिए काम करने वाले एक...

Jalandhar News: हौसले बुलंद: देर रात मेडिकल स्टोर से नकदी और सामान लेकर चोर फरार, देखें CCTV

जालंधरः बस्ती शेख इलाके में घास मंडी चौक के पास स्थित सुखीजा मेडिकल स्टोर पर चोरी की वारदात सामने...

Punjab News: हाथ काटकर हत्या करने के मामले में आरोपियों की नई CCTV आई सामने, 2 गिरफ्तार

लुधियानाः शनिवार को सरेआम हुई वारदात ने पूरे शहर को दहला कर रख दिया है। डाबा थाना इलाके की...