Loading...
Girl in a jacket
HomePunjabPunjab News: लंगर से वापस लौट रही महिला को तेज रफ्तार कार...

Punjab News: लंगर से वापस लौट रही महिला को तेज रफ्तार कार ने कुचला, 10 फीट हवा में उछली, मौके पर मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुर: शहर के गांव गजनीपुर से एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है जहां, चोला साहिब जा रहे श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए लंगर लगाकर अपने गांव गजनीपुर लौट रही एक महिला को गुरदासपुर डेरा बाबा नानक रोड पर गजनीपुर गांव के बाहर एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। परिवार के मुताबिक, ड्राइवर कार को इतना तेज चला रहा था कि टक्कर लगने के बाद महिला बलविंदर कौर 10 फीट हवा में उछलकर सड़क किनारे झाड़ियों में गिरी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कार ड्राइवर रुकने के बजाय भाग गया, लेकिन जोरदार टक्कर लगने से उसकी आगे की नंबर प्लेट वहीं गिर गई। परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। जोड़ा छितरा चौकी पुलिस ने नंबर प्लेट के आधार पर कार ड्राइवर की पहचान शुरू कर दी है।

मृतक महिला बलविंदर कौर के परिवार वालों सतवंत सिंह, बलविंदर सिंह और गुरकीरत सिंह ने बताया कि 52 साल की बलविंदर कौर 3 मार्च को गुरदासपुर से गुजर रहे चोला साहिब के स्वागत में लगाए गए लंगर में सेवा करने गई थी। जब वह लंगर में सेवा करके गांव गजनीपुर लौट रही थीं, तभी सड़क पर पीछे से आई एक तेज रफ्तार सफेद कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह 10 फीट हवा में उछल गईं और सड़क किनारे झाड़ियों में गिर गईं।

इस दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लग गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार ड्राइवर कार भगा ले गया लेकिन उसकी नंबर प्लेट मौके पर ही गिर गई। पीड़ितों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। उन्होंने मांग की कि ऐसे लापरवाह कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page