Himachal Govt
National350KM Scooty चलाकर Girlfriend के जीजा के घर पहुंचा युवक, खुद को...

350KM Scooty चलाकर Girlfriend के जीजा के घर पहुंचा युवक, खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उज्जैनः शहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के जीजा के घर पर खुद को गोली मार ली। सीने में गोली लगने से मौके पर उसकी मौत हो गई। मौत से पहले का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान निखिल आहके के रूप में हुई है, जो सारणी (जिला बैतूल) का रहने वाला था। निखिल का युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती 2 दिन पहले ही अपने जीजा के घर उज्जैन आई थी, लेकिन किसी वजह से निखिल से बात नहीं कर रही थी। अपनी गर्लफ्रेंड से बात नहीं होने की वजह से निखिल टेंशन में आ गया था। वह परेशान होकर करीब 350 किलोमीटर बैतूल से स्कूटी चलाकर उज्जैन आया। शनिवार शाम करीब 5:30 से 6 बजे के बीच अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने बंगाली कॉलोनी पहुंचा था।

इस दौरान घर में उस समय युवती के जीजा विनय गायनी की पत्नी, उनकी साली और एक बच्चा मौजूद थे। विनय की पत्नी ने बताया कि घर में घुसते ही निखिल ने कहा, आपकी बहन मुझसे बात नहीं कर रही, उससे कहो मुझसे बात करे। इस पर युवती ने अपनी बहन से उसे वापस जाने के लिए कहने को कहा। इसी बीच कुछ ही देर बाद निखिल कमरे में घुस गया और अपने साथ लाई पिस्टल से खुद के सीने में गोली मार ली। वहीं गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान युवक खून से लहूलुहान पड़ा था। आसपास के लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी।

सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि नीलगंगा थाना प्रभारी तरुण कुरील और उनकी टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि निखिल के पास हथियार कैसे आया। उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। मामले की जांच जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: दो बच्चों की मां ने ब्यास नदी में लगाई छलांग, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के काहनूवान ब्लॉक के गांव राजू बेला...

बाथू में घर की तलाशी के दौरान 34 ग्राम भुक्की बरामद

नशे के खिलाफ अभियान के तहत टाहलीवाल पुलिस की...

Jalandhar News: पुलिस टीम ने फिरौती मांगने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, देखें वीडियो

5 आरोपी गिरफ्तार, एक 30 बोर की अवैध पिस्तौल, 1 मैगजीन व 3 जिंदा कारतूस बरामद जालंधरः देहाती पुलिस ने...

Punjab News: दो बच्चों की मां ने ब्यास नदी में लगाई छलांग, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के काहनूवान ब्लॉक के गांव राजू बेला के पास जब दो बच्चों की मां प्रभजोत कौर ने...

बाथू में घर की तलाशी के दौरान 34 ग्राम भुक्की बरामद

नशे के खिलाफ अभियान के तहत टाहलीवाल पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज ऊना,सुशील...

यूरोप से गैंगस्टर की पहली हवालगी भगवंत मान सरकार के गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त रुख का प्रमाण: अमन अरोड़ा

चंडीगढ़: अकाली और कांग्रेस नेताओं के उस दौर से पंजाब की मौजूदा स्थिति की तुलना करते हुए, जब विधानसभा...