Nationalमनी लॉन्ड्रिंग मामले में Congress MLA गिरफ्तार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Congress MLA गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बेंगलुरु: ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है और कर्नाटक कांग्रेस के विधायक सतीश कृष्ण सेल को गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस विधायक सतीश कृष्ण सेल को राज्य में कथित अवैध लौह अयस्क निर्यात से जुड़े धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी है। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कारवार विधानसभा सीट विधायक सतीश कृष्ण सैल को कल देर रात हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद मनी लॉन्ड्रिंग जांच से जुड़े एक अवैध लौह अयस्क निर्यात मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

आज कांग्रेस विधायक को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां एजेंसी उनकी नई हिरासत की मांग करेगी। पिछले महीने के अंत में एजेंसी ने चित्रदुर्ग के विधायक के सी वीरेंद्र ‘पप्पी’ को कथित अवैध सट्टेबाजी से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था। बता दें कि पिछले महीने ईडी ने 13 और 14 अगस्त, 2025 को विधायक के कारवार (उत्तर कन्नड़), गोवा, मुंबई और नई दिल्ली में कई ठिकानों पर एकसाथ छपामारी भी की थी।

सतीश कृष्ण सैल पर आरोप है कि उन्होंने 19 अप्रैल 2010 से 10 जून 2010 के बीच लगभग 1.25 लाख मीट्रिक टन लौह अयस्क चूर्ण का अवैध रूप से निर्यात किया। सैल ने कुछ कंपनियों और बेलेकेरी पोर्ट अधिकारियों के साथ मिलकर यह अवैध निर्यात किया। बताया जा रहा है कि सैल द्वारा किए गए अवैध निर्यात का कुल मूल्य 86.78 करोड़ रुपये था। बता दें कि ईडी की जांच विशेष अदालत के दोषसिद्धि आदेश पर आधारित है, जिसमें सैल समेत सभी आरोपियों को दोषी ठहराया गया था।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Toll Plaza पर बैरियर तोड़कर कर्मचारी को बोनट पर घसीटता ले गया चालक, देखें CCTV

पटियालाः जिले के धरेड़ी जट्टा टोल प्लाजा पर आज...

Daler Mehndi के साथ हुए अपमान पर भड़के थे कपिल शर्मा, Mika Singh ने किया खुलासा

मनोरंजन: सिंगर दलेर मेहंदी इन दिनों खूब सुर्खियों में...

CM Sukhu ने स्वास्थ्य विभाग की वॉकाथान को दिखाई हरी झंडी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य एवं...

CM Sukhu ने कोल डैम में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का किया शुभारंभ

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला...

Jalandhar News: दुकान में टक्कर मारकर चालक फरार, दपंति ने भागकर बचाई जान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: संजय गांधी नगर रोड पर नशे में धुत अनियंत्रित ट्रक चालक ने सड़क किनारे स्थित चाय-कोल्ड ड्रिंक...

Punjab News: Toll Plaza पर बैरियर तोड़कर कर्मचारी को बोनट पर घसीटता ले गया चालक, देखें CCTV

पटियालाः जिले के धरेड़ी जट्टा टोल प्लाजा पर आज भयानक सड़क हादसा हो गया। दरअसल, टोल प्लाजा पर आज...

Daler Mehndi के साथ हुए अपमान पर भड़के थे कपिल शर्मा, Mika Singh ने किया खुलासा

मनोरंजन: सिंगर दलेर मेहंदी इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके साथ कुछ समय पहले कुछ ऐसा...

CM Sukhu ने स्वास्थ्य विभाग की वॉकाथान को दिखाई हरी झंडी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के खेल एवं सांस्कृतिक क्लब के शुभारम्भ...