Punjab Govtपंजाब के खनन विभाग ने अवैध खनन के विरुद्ध तेज की कार्रवाई...

पंजाब के खनन विभाग ने अवैध खनन के विरुद्ध तेज की कार्रवाई : Barinder Kumar Goyal

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब के खनन और भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ‘ज़ीरो-टॉलरेंस’ नीति के तहत खनन विभाग ने अवैध खनन और खनिजों की गैर-कानूनी ढुलाई के विरुद्ध राज्य स्तरीय कार्रवाई को और तेज कर दिया है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा लगातार चलाए जा रहे इस अभियान के तहत 27 नवंबर को एस.बी.एस. नगर और लुधियाना जिलों में रात के समय विशेष कार्रवाई की गई। इस दौरान खनन नियमों के उल्लंघन संबंधी जांच के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष टीमें तैनात की गईं।

इस कार्रवाई के बारे में अधिक जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि रात भर चले इस अभियान के दौरान 200 से अधिक भारी वाहनों और टिपरों की जांच की गई। इनमें से पांच वाहन खनन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। इन पांचों वाहनों के चालान काटे गए और उन्हें जब्त कर लिया गया, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगभग 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि विभाग ने अवैध खनन और खनिजों की गैर-कानूनी ढुलाई को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए सख्त जांच, रात के समय गश्त और अचानक नाके लगाकर अपनी निगरानी प्रणाली को और मजबूत किया है। उन्होंने बताया कि राज्य के खनिजों की रक्षा करने और सरकारी खजाने को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए लगातार सतर्कता बनाए रखना और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करना अत्यंत आवश्यक है।

गैर-कानूनी खनन के विरुद्ध मान सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि खनिजों की गैर-कानूनी खुदाई, अवैध ढुलाई या खनन नियमों के किसी भी अन्य उल्लंघन में शामिल किसी भी व्यक्ति के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

महिला ने गंगा किनारे सड़क पर बच्चे को दिया जन्म, देखें वीडियो

सरकारी अस्पताल के प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप उत्तराखंड: हरिद्वार...

कलयुगी भाई ने सगी बहन से दो साल किया दुष्कर्म, देखें वीडियो

"भगवान किसी लड़की को ऐसा भाई न दे ":...

बूथ नंबर 15 पर भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’

बोले- प्रधानमंत्री के विचार राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भरता और समाज...

Jalandhar News: Truck मे घुसी कार, 8 महीने का बच्चा घायल, देखें Live

जालंधर (ens): पठानकोट चौंक के नजदीक ट्रक में गाड़ी...

हिम चंडीगढ़ के विरोध में फिर इकट्ठे हुए 14 पंचायतो के किसान

किसानो ने न्यू हिम चंडीगढ़ को निजी जमीन न...

महिला ने गंगा किनारे सड़क पर बच्चे को दिया जन्म, देखें वीडियो

सरकारी अस्पताल के प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप उत्तराखंड: हरिद्वार से स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई...

कलयुगी भाई ने सगी बहन से दो साल किया दुष्कर्म, देखें वीडियो

"भगवान किसी लड़की को ऐसा भाई न दे ": पीड़िता Spy Pen कैमरे से रिकॉर्डिंग कर मिला इंसाफ उत्तर प्रदेश: बरेली...

बूथ नंबर 15 पर भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’

बोले- प्रधानमंत्री के विचार राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भरता और समाज सेवा के संकल्प को करते हैं मजबूत बंगाणा,सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा...

Jalandhar News: Truck मे घुसी कार, 8 महीने का बच्चा घायल, देखें Live

जालंधर (ens): पठानकोट चौंक के नजदीक ट्रक में गाड़ी घुसने का मामला सामने आया है। इस हादसे में गाड़ी...