नई दिल्ली: अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में भूकंप के भयंकर झटके महसूस किए गए है। शनिवार को लॉस एंजिल्स में 5 की तीव्रता से भूकंप आया है। इसके कारण कई जगहों पर नुकसान हुआ है। लॉस एजिंल्स एयरपोर्ट के अंदर भी छत की टाइल्स नीचे गिर गए हैं। एक रिफाइनरी में आग लगने का दावा भी किया गया है। भूकंप के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
भूकंप के बाद खई जगहों पर ऑफ्टरशॉक भी महसूस हुए हैं। खास बात यह है कि भूकंप के कारण से अभी तक किसी की मौत की जानकारी नहीं मिली है। एक रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के बाद सिर्फ 45 मिनट में चार बार ऑफ्टरशॉक महसूस किए गए हैं। झटके इतने तेज थे कि इमारतें हिलने लग गई। दुकानों में रखा सामान नीचे गिर गया। इतना ही नहीं डर के कारण लोग घरों और दुकानों से बाहर आ गए।
एयरपोर्ट पर टूटे शीशे
भूकंप के बाद लॉस एंजिल्स फायरब्रिगेड़ डिपार्टमेंट ने इमरजेंसी भूकंप प्रतिक्रिया व्यवस्था एक्टिव कर दी। शहर के सभी 106 फायरब्रिगेड़ सेंटर्स से कर्मचारियों को इमारतों और जरुरी बुनियादी ढांचे की स्थिति जांचने के लिए तैनात किए गया है।
लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट के टर्मिनल-7 में कुछ शीशे टूट गए और छत के कुछ पैनल भी गिर घए। हालांकि हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन भी प्रभावित हो गई। मैनहट्टन बीच और हार्मोसा बीच के समुद्री तटों पर एहतियात के तौर पर पियर बंद कर दिए गए। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि भूंकप के कारण सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
पहले भी आया था भूकंप
यूएसजीएस ने 4.0 या उससे ज्यादा तीव्रता वाले ऑफ्टरशॉक की 30% संभावना जताई थी। लॉस एंजिल्स में इससे पहले 2014 में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था। ऐसे में शनिवार का भूंकप पिछले 12 सालों में क्षेत्र के सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक था। कैलिफोर्निया भूंकप की दृष्टि से काफी संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है।

