LudhianaPunjab News: तलाकशुदा बताकर महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहा आरोपी,...

Punjab News: तलाकशुदा बताकर महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहा आरोपी, लाखों की ठगी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः सोशल मीडिया पर खुद को मां शेरावाली का भक्त और तलाकशुदा बताकर दिल्ली के एक व्यक्ति ने लुधियाना की बैंककर्मी महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया। महिला ने बताया था कि पति की मौत के बाद उसे इंश्योरेंस के एक करोड़ मिले हैं। ये जानकर आरोपी ने रकम हड़पने की साजिश रची। वह दिल्ली से लुधियाना आकर 3 साल तक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहा। इस दौरान उसने महिला का विश्वास जीतने के लिए उसकी बेटी की शादी में कन्यादान भी किया।

आरोप है कि 50 वर्षीय राजीव अरोड़ा ने बिजनेस शुरू करने के नाम पर महिला से 36 से 40 लाख अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। जब महिला ने उससे कानूनी रूप से शादी करने और पैसे लौटाने का दबाव बनाया तो वह टाल-मटोल करने लगा।

बाद में उसने महिला की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 7 महीने की जांच के बाद थाना जमालपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पीड़िता बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करती है। उसके पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। वह बेटे और बेटी के साथ रहती है। इसी दौरान उसकी सोशल मीडिया पर दिल्ली निवासी राजीव अरोड़ा से दोस्ती हुई। करीब एक साल तक दोनों में बातचीत होती रही। महिला के मुताबिक राजीव ने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर खुद को सिंगल बताया था। उसने कहा कि उसका तलाक हो चुका है। वह खुद को मां शेरावाली का बड़ा भक्त दिखाता था और धार्मिक बातें करके महिला का विश्वास जीतता रहा। बातचीत में महिला ने उसे बताया कि पति की मौत के बाद उसे इंश्योरेंस के एक करोड़ मिले हैं। ये जानकारी मिलने के बाद राजीव ने उससे प्यार का इजहार किया और साथ जिंदगी बिताने की बात कहने लगा।

महिला के मुताबिक राजीव ने पहले उसे दिल्ली बुलाया, लेकिन बच्चों और नौकरी के कारण उसने इनकार कर दिया। जिसके बाद वह खुद लुधियाना आ गया और महिला के घर रहने लगा। दोनों करीब 3 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। आरोपी ने अपनी मां और भाई को भी लुधियाना बुलाकर महिला के परिवार से मिलवाया। दोनों साथ धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते थे।

महिला के एक रिश्तेदार के मुताबिक राजीव ने परिवार में अपनी जगह बना ली थी। महिला उसे पति मानने लगी थी। इसी दौरान उसकी बेटी की शादी हुई तो राजीव ने कन्यादान भी किया। इससे परिवार का भरोसा और मजबूत हो गया। राजीव ने भगवान श्रीकृष्ण की ड्रेस और आभूषणों का ऑनलाइन कारोबार शुरू करने का प्रस्ताव दिया। महिला को बिजनेस का अनुभव नहीं था, इसलिए वह आरोपी पर निर्भर रही। आरोप है कि राजीव 10 से 20 हजार रुपए का सामान लाकर उसकी कीमत 2 से 4 लाख रुपए बताई। बाद में कारोबार में घाटा दिखाकर उसने ऑनलाइन बैंक ट्रांजैक्शन के जरिए 36 से 40 लाख रुपए खाते में ट्रांसफर करवा लिए। कारोबार का सामान आज भी महिला के घर में पड़ा है।

महिला ने जब राजीव से कानूनी रूप से शादी करने की बात कही तो वह टाल-मटोल करने लगा। इस पर उसे शक हुआ और उसने पड़ोसी अनिल अरोड़ा से मदद मांगी। अनिल ने दिल्ली जाकर राजीव के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसका अपनी पत्नी से तलाक नहीं हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि लिव इन के दौरान राजीव ने उसकी कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो अपने पास रख लिए थे। पैसे वापस मांगने और शादी का दबाव बनाने पर वह इन्हें वायरल करने की धमकी देने लगा। महिला के मुताबिक इस ब्लैकमेलिंग से वह मानसिक और आर्थिक रूप से बुरी तरह प्रभावित हुई है। उसे काउंसलिंग की जरूरत पड़ रही है।

पीड़िता ने 28 मार्च, 2026 को पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत दी थी। जिसके बाद आईपीएस स्तर के अधिकारी ने मामले की जांच की। पुलिस ने बैंक ट्रांजेक्शन, चैट और वॉयस मैसेज सहित उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल के बाद थाना जमालपुर में राजीव अरोड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस के मुताबिक आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

क्या गठबंधन की सरकार बनाएंगे Benjamin Netanyahu? सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया Hint

नई दिल्ली: इजरायल में नई सरकार बनाने को लेकर...

Jalandhar News: गांधी कैंप में पुलिस की रेड, भारी मात्रा में शराब बरामद, देखें Live

जालंधरः जालंधर पुलिस ने पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के...

Jalandhar News: गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में ‘वन रेस’ मैराथन का आयोजन, देखें वीडियो

जालंधरः 'वन रेस' मैराथन का 5वां संस्करण आज के...

Jalandhar News: कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाईः लूटपाट करते नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने रात के समय हथियारों...

Jalandhar News: CP भुल्लर ने नाकों पर की औचक चेकिंग, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, देखें वीडियो

जालंधरः शहर में रात के समय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत...

क्या गठबंधन की सरकार बनाएंगे Benjamin Netanyahu? सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया Hint

नई दिल्ली: इजरायल में नई सरकार बनाने को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। कार्यवाहक पीएम बेंजामिन नेतन्याहू...

Jalandhar News: गांधी कैंप में पुलिस की रेड, भारी मात्रा में शराब बरामद, देखें Live

जालंधरः जालंधर पुलिस ने पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत सुबह गांधी कैंप में रेड की। इस दौरान एसीपी...

Jalandhar News: गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में ‘वन रेस’ मैराथन का आयोजन, देखें वीडियो

जालंधरः 'वन रेस' मैराथन का 5वां संस्करण आज के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य...

Jalandhar News: कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाईः लूटपाट करते नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने रात के समय हथियारों की नोक पर स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले...