जालंधरः ‘वन रेस’ मैराथन का 5वां संस्करण आज के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य फिटनेस, खेल भावना और आपसी जुड़ाव को बढ़ावा देना था। इस मैराथन में धावकों, खेल प्रेमियों और परिवारों को दौड़ने और चलने की विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेने का मौका मिला।
आयोजन के दौरान सुबह 6:30 बजे 21.1 किमी की हाफ-मैराथन को हरी झंडी दिखाई गई। जिसके बाद सुबह 6:45 बजे 10 किमी दौड़, 7:05 बजे 5 किमी दौड़ और 7:20 बजे 3 किमी वॉक की शुरुआत हुई। साथ ही, सुबह 7:35 बजे ‘सोच फैमिली फ्लैग-ऑफ’ भी हुआ। इस मैराथन का मकसद लोगों को शारीरिक रूप से फिट रहने, नियमित व्यायाम करने और खेलों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना था। इस आयोजन में अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और फिटनेस तथा स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। सुबह 9 बजे एक सम्मान और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ इस आयोजन का समापन हुआ, जिसमें विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

