30 बोर पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस और महिंद्रा थार बरामद
जालंधर (ens) : देहात पुलिस ने ने अमेरिका से जुड़े नशा एवं हथियार तस्करी मॉड्यूल के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक .30 बोर पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस बरामद करने के साथ-साथ महिंद्रा थार गाड़ी नंबर PB20-E-8165 को भी कब्जे में लिया है। आरोपी की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मप्पी पुत्र हरकमल सिंह, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी गांव गुलाबपुर, थाना बलाचौर, जिला एस.बी.एस. नगर के रूप में हुई है।
जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ए.एस बल ने बताया कि मुख्य आरोपी प्रभदीप सिंह उर्फ प्रभ से पूछताछ के दौरान इस तस्करी नेटवर्क में मनप्रीत सिंह की संलिप्तता सामने आई थी। जिसे सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर पुष्प बाली ने गुप्त जानकारी के आधार पर एस.बी.एस. नगर के निकट नाकाबंदी कर मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से तलाशी के दौरान एक .30 बोर पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस के साथ थार गाड़ी भी बरामद की है।
इस ममले में अमेरिका में रहने वाला हैंडलर नवजोत सिंह उर्फ गैरी भी शामिल है। पुलिस पूरे नेटवर्क के वित्तीय लेन-देन की भी गहनता से जांच की जा रही है। नशा तस्करी की कमाई से बनाई गई संपत्तियों की पहचान कर उन्हें कानून के अनुसार अटैच करने की कार्रवाई भी की जायेगी।

