Nationalमथुरा में नंगे पैर गोवर्धन परिक्रमा करने पहुंचे Anant Ambani, हुए भावुक,...

मथुरा में नंगे पैर गोवर्धन परिक्रमा करने पहुंचे Anant Ambani, हुए भावुक, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: देश के मशहूर बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी उत्तर प्रदेश के मथुरा में पहुंचे। इस दौरान वह कृष्ण भक्ति में डूबे हुए नजर आए। उन्होंने गोवर्धन परिक्रम लगाई और कहा कि – ‘गोवर्धन की परिक्रमा करके मुझे ऐसे भाव जग रहे हैं कि मेरा दिल श्री कृष्ण और श्रीनाथ जी के साथ जुड़ रहा है। ब्रज के लोगों की श्रद्धा देखकर मैं बहुत ही भावुक हो गया हूं’।

ब्रज के लोगो का आभार किया व्यक्त

अनंत अंबानी ने कहा कि – ‘मैं ब्रज के लोगों को और बाकी सभी का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मेरा बहुत प्रेम से स्वागत किया है और यहां पर जो लोग परिक्रम कर रहे हैं उनको मैं दिल से धन्यवाद करता हूं। मैंने देखा कि अलग-अलग प्रकार की परिक्रमा होती है। कोई धनवाट करता है कोई 1001 आठ बार धनवाट करके जा रहा है। सालों से ऐसा हो रहा है। उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का मुझे एक मौका मिला और यहां का माहौल देखकर बहुत ही खुशी हो रही है। मैंने अपने भाव से इस यात्रा की शुरुआत की थी और अभी थोड़े ही समय में मैं माथा टेकूंगा’।

मंदिर में की पूजा-अर्चना

अनंत अंबानी ने शुक्रवार शाम को गोवर्धन के जैतपुरा में मुखारबिंद मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्हें प्रसाद और पारंपरिक स्कार्फ भेंट किया गया। अनंत ने नंगे पैर गिरराज जी की परिक्रम की। इस दौरान वह बोले कि – ‘मैं यहां पर देश के कल्याण की प्रार्थना करुंगा। हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री को भगवान श्रीनाथ जी लंबी आयु दे। मैं देश के हर एक आदमी के लिए प्रार्थना करुंगा। मेरे परिवार के सभी जनों के लिए प्रार्थना करुंगा और बस श्रीनाथ जी अपनी कृपा हम सब पर बनाए रखें’।

अनंत अंबानी ने कहा कि – ‘मैं गिरिराज पर्वत की परिक्रम कर रहा हूं। हम मेरे दादी, मेरे दादा, मेरी मम्मी, पापा और हम सब वैष्णव और सब हिंदू के लिए गिरिराज पर्वत बहुत पावन धरती है। यहां श्रीनाथ जी की जन्मभूमि है। श्री कृष्ण ने पहाड़ को सात दिन तक अपने हाथ से उठाया था और मेरी बहुत इच्छा थी कि मैं यहा आकर परिक्रम करुं और मेरा दिल श्री कृष्ण से जुड़े। मैं भाव भक्ति से आया हूं और श्री कृष्ण और गिरिराज धरण के चरणों में अपना माथा टेकने आया हूं मैं मेरा दिल उनसे जोड़ने आया हूं’।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी कर्मियों के पगड़ी पहनने और हिजाब पर लगाई रोक

ओटावा: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के...

Jalandhar News: सड़क हादसों को लेकर Highway पर लगे जागरूकता बोर्ड, देखे वीडियो

जालंधर, ENS: सर्दी और कोहरे के मौसम को देखते...

रिटायर्ड कर्नल के परिवार पर बदमाशों का हमला, चेन लूटी; गोली मारने की दी धमकी, देखें Viral Video

रुद्रपुरः उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर...

Punjab News: घर में घुसकर बाइक लेकर चोर फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के ढंडारी खुर्द दुर्गा कॉलोनी गली नंबर...

ऊना में बाल विवाह उन्मूलन एवं सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

बाल विवाह उन्मूलन के प्रति किया जागरूक ऊना (सुशील पंडित): अंतरराष्ट्रीय बाल, कम उम्र एवं जबरन विवाह उन्मूलन दिवस के...

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी कर्मियों के पगड़ी पहनने और हिजाब पर लगाई रोक

ओटावा: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के हिजाब, पगड़ी और क्रॉस जैसे धार्मिक निशान पहनने पर रोक...

Jalandhar News: सड़क हादसों को लेकर Highway पर लगे जागरूकता बोर्ड, देखे वीडियो

जालंधर, ENS: सर्दी और कोहरे के मौसम को देखते हुए, गोराया की 'रोड सेफ्टी फोर्स' टीम ने गोराया से...

रिटायर्ड कर्नल के परिवार पर बदमाशों का हमला, चेन लूटी; गोली मारने की दी धमकी, देखें Viral Video

रुद्रपुरः उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में कुछ लोगों ने सेना के एक सेवानिवृत्त अधिकारी के...