चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन होने के बाद आज चंडीगढ़ स्थित सुखबीर बादल के आवास पर दोनों पार्टियों की पहली बैठक आयोजित की गई हैं। बैठक में पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ के अकाली नेताओं के साथ बैठक में शामिल हुए।
बैठक को SAD-BJP अलायंस के तहत दोनों पार्टियों की लीडरशिप के बीच पहली फॉर्मल बातचीत के तौर पर देखा जा रहा है, जिसमें आपसी तालमेल और आगे की रणनीति पर चर्चा होने की उम्मीद है।
आपको बता दें विधानसभा चुनाव से पहले 24 को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने फिर से गठबंधन कर लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की मौजूदगी में गठबंधन का ऐलान किया। इसके साथ ही अकाली दल एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल हो गया है। दोनों दलों के बीच करीब छह साल बाद गठबंधन की वापसी हुई है।

