जालंधर, ENS: आईपीएस गुरप्रीत सिंह भुल्लर 2004 बैच के IPS अधिकारी गुरप्रीत सिंह भुल्लर को जालंधर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया। ऐसे में आज उन्होंने पुलिस कमिशनर का पद का चार्च संभाला। इस दौरान पुलिस कमिशनर दफ्तर में कर्मियों ने गुलदस्ते देकर उनका स्वागत किया, वहीं पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने आधिकारिक तौर पर पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर विभिन्न थानों के एसएचओ और डीसीपी और एसीपी रैंक के अधिकारी भी मौजूद रहे।
इससे पहले गुरप्रीत सिंह भुल्लर अमृतसर में IGP बॉर्डर रेंज के पद पर तैनात थे, लेकिन वह जालंधर शहर के लिए नए नहीं हैं। दरअसल, इससे पहले वह सितंबर 2018 से सितंबर 2021 तक शहर के पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं। इसके अलावा वह जालंधर देहाती में SSP के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। ऐसे में उनकी जालंधर वापसी को पुलिस प्रशासन में एक अहम बदलाव माना जा रहा है।
कार्यभार संभालने पर मीडिया से बात करते हुए गुरप्रीत भुल्लर ने कहा कि उनका मकसद शहर में क्राइम और नशे को खत्म करना है। इसी के साथ उन्होंने लोगों से पुलिस का सहयोग करने की भी अपील की है ताकि पुलिस और लोगों के तालमेल से शहर में नशे और क्राइम की वारदातों पर नकेल पाई जा सके।

