UnaNCC दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में रक्तदान शिविर का...

NCC दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में रक्तदान शिविर का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिविर में 43 यूनिट रक्त एकत्रित, रक्तदाताओं ने दिया मानवता की सेवा का संदेश

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में एनसीसी दिवस के उपलक्ष्य पर महाविद्यालय की एनसीसी यूनिट, एनएसएस यूनिट, यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रेखा शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

यह रक्तदान शिविर 6 एचपी इंडिपेंडेंस कंपनी के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र सिंह के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया। इस रक्तदान शिविर में कुल 43 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करना था। शिविर में इच्छुक रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानवता की सेवा का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि प्रोफेसर रेखा शर्मा ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक कार्य है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को समाज सेवा तथा मानवीय मूल्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर 6 एचपी इंडिपेंडेंस कंपनी से जेसीओ राकेश कुमार एवं  देवेंद्र, महाविद्यालय के एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. विनोद कुमार, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर सिकंदर नेगी, यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी एवं रेड रिबन क्लब की नोडल ऑफिसर डॉ. श्रुति कुमारी, रोड सेफ्टी क्लब की नोडल ऑफिसर डॉ. किरण ठाकुर, रोवर हेड प्रोफेसर कमलेश तथा रेंजर हेड प्रोफेसर निकिता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सभी ने रक्तदान के महत्व पर अपने विचार साझा किए तथा इस प्रकार के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी आयोजनों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया। शिविर के दौरान रक्तदान करने वाले सभी पात्र रक्तदाताओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।महाविद्यालय प्रशासन ने इस आयोजन में सहयोग देने वाले सभी रक्तदाताओं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं 6 एचपी इंडिपेंडेंस कंपनी के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संदेश रहा— “रक्तदान जीवनदान है, आपका एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है।”

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

AAP MLA Arora के पिता ED मे हुए पेश, देखें वीडियो

चंडीगढ़ ऑफिस में 8 घंटे हुई पूछताछ    

Punjab के अब इस जिले मे ED की Raid, देखें वीडियो

पठानकोट : शहर के शास्त्री नगर में स्थित एक...

हरोली के विभिन्न स्कूलों में 64 हेल्पर को मिले नियुक्ति पत्र

10 लोगों को 6 लाख रुपये की चिकित्सा सहायता ऊना,सुशील...

Punjab News : बाघापुराना और धर्मकोट के 22 वार्डों में कल मतदान, देखें वीडियो

92 उम्मीदवार मैदान में उतरे, 8 बजे शुरू होगी...

Jalandhar में हुआ Black Out, बजे सायरन, देखें वीडियो

जालंधर (ens): पंजाब में सिविल डिफेंस की मुस्तैदी और...

AAP MLA Arora के पिता ED मे हुए पेश, देखें वीडियो

चंडीगढ़ ऑफिस में 8 घंटे हुई पूछताछ    

Punjab के अब इस जिले मे ED की Raid, देखें वीडियो

पठानकोट : शहर के शास्त्री नगर में स्थित एक घर में ED के अधिकारियो द्वारा छापेमारी करने की खबर...

हरोली के विभिन्न स्कूलों में 64 हेल्पर को मिले नियुक्ति पत्र

10 लोगों को 6 लाख रुपये की चिकित्सा सहायता ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जल भवन हरोली...

Punjab News : बाघापुराना और धर्मकोट के 22 वार्डों में कल मतदान, देखें वीडियो

92 उम्मीदवार मैदान में उतरे, 8 बजे शुरू होगी वोटिंग मोगा: जिले मे नगर परिषद बाघापुराना और धर्मकोट के 22...