Unaऊना में एयर रेड और ब्लैकआउट से निपटने की तैयारियां परखीं, ITI...

ऊना में एयर रेड और ब्लैकआउट से निपटने की तैयारियां परखीं, ITI में मॉक ड्रिल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

550 विद्यार्थियों को सुरक्षित निकालने का अभ्यास, 10 घायलों के उपचार की प्रक्रिया भी परखी

ऊना,सुशील पंडित: हवाई हमले और ब्लैकआउट जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से आयोजित इस अभ्यास में विभिन्न विभागों की टीमों ने बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास कर अपनी तैयारियों को परखा।

मॉक ड्रिल के तहत आईटीआई परिसर में हवाई हमले के बाद विस्फोट होने और भवन में विद्यार्थियों व कर्मचारियों के फंसे होने का परिदृश्य तैयार किया गया। सूचना मिलते ही जिला आपदा नियंत्रण कक्ष ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को अलर्ट किया। इसके बाद पुलिस, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया।

अभ्यास के दौरान परिसर में फंसे 550 विद्यार्थियों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया अपनाई गई। वहीं, 10 घायलों को चिकित्सा सहायता देने का अभ्यास भी किया गया। इनमें एक विद्यार्थी को मृत घोषित करने, चार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर करने, चार को मौके पर उपचार देने तथा एक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी देने की प्रक्रिया शामिल रही।

रेस्क्यू ऑपरेशन के संचालन के लिए आईटीआई परिसर में स्टेजिंग एरिया बनाया गया। इंसीडेंट कमांडर एवं तहसीलदार ऊना शिखा राणा की अध्यक्षता में बचाव अभियान संचालित किया गया। इसमें होमगार्ड, पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य, राजस्व, लोक निर्माण विभाग, बिजली बोर्ड और एनसीसी सहित विभिन्न विभागों की टीमों ने भाग लिया।

तहसीलदार ऊना शिखा राणा ने कहा कि मॉक ड्रिल के माध्यम से आपात स्थिति में सूचना तंत्र, विभागीय समन्वय, घायलों को उपचार उपलब्ध करवाने और सुरक्षित निकासी की व्यवस्थाओं को परखा गया। ऐसे अभ्यास से विभागों की तैयारियों का आकलन करने के साथ आपसी तालमेल भी मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि इससे आईटीआई के विद्यार्थियों को भी हवाई हमले और ब्लैकआउट जैसी परिस्थितियों में सतर्क रहने तथा सुरक्षित बचाव के उपायों की व्यावहारिक जानकारी मिलेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध: मंत्री हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़:कर्मचारी मामलों के समाधान के लिए बनाई गई कैबिनेट...

कृषि मंत्री ने भारतीय किसान यूनियन को जायज मांगों के समयबद्ध समाधान का दिया भरोसा

चंडीगढ़: किसानों और गन्ना उत्पादकों तक पहुंच बनाते हुए...

प्रदेश में स्थापित किया जाएगा आधुनिक उत्कृष्टता केंद्रः Jagat Singh Negi

शिमला: राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण...

लोक निर्माण मंत्री द्वारा राज्य भर के सभी पुलों के व्यापक निरीक्षण के निर्देश

चंडीगढ़: पटियाला जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पुल...

CM ने यूथ ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज गुंजन को 1 करोड़ की राशि से किया सम्मानित

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार...

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध: मंत्री हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़:कर्मचारी मामलों के समाधान के लिए बनाई गई कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने...

कृषि मंत्री ने भारतीय किसान यूनियन को जायज मांगों के समयबद्ध समाधान का दिया भरोसा

चंडीगढ़: किसानों और गन्ना उत्पादकों तक पहुंच बनाते हुए पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां...

प्रदेश में स्थापित किया जाएगा आधुनिक उत्कृष्टता केंद्रः Jagat Singh Negi

शिमला: राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां हिमाचल...

लोक निर्माण मंत्री द्वारा राज्य भर के सभी पुलों के व्यापक निरीक्षण के निर्देश

चंडीगढ़: पटियाला जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पुल के हाल ही में ढह जाने का गंभीर संज्ञान लेते...