MogaPunjab News: बिजली कर्मियों की लापरवाही से 20-25 घरों के जले इलेक्ट्रानिक...

Punjab News: बिजली कर्मियों की लापरवाही से 20-25 घरों के जले इलेक्ट्रानिक उपकरण, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः गांव तारेवाला में बिजली विभाग के ठेकेदार के कर्मचारियों की कथित लापरवाही के कारण करीब 20 से 25 घरों में बिजली के उपकरण जलने से ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ। घटना बीती रात की बताई जा रही है, जिसके बाद गांववासियों में रोष पाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, गांव में बिजली ट्रांसफार्मर पर डीटी बॉक्स लगाने का काम किया जा रहा था। इस दौरान बिजली बंद की गई थी। काम पूरा होने के बाद जब बिजली सप्लाई चालू करने के लिए तारें जोड़ी गईं, तो कथित तौर पर तार गलत जुड़ने के कारण अधिक वोल्टेज घरों में पहुंच गया।

इससे कई घरों के फ्रिज, एलईडी, मोबाइल फोन, इन्वर्टर और अन्य बिजली उपकरण जल गए। वहीं, प्रभावित घरों के मालिकों ने बताया कि रात को अचानक बिजली की सप्लाई तेज हो गई, जिसके कारण उनकी गली के करीब 20 से 25 घरों में बिजली के उपकरण जल गए।ग्रामीणों ने कहा कि उनका काफी आर्थिक नुकसान हुआ है और उन्हें नुकसान की भरपाई करवाई जाए।

ठेकेदार के कर्मचारी राजीव कुमार ने भी स्वीकार किया कि काम के दौरान गलती हुई है। उन्होंने बताया कि एक कर्मचारी द्वारा तारों की सही जांच किए बिना बिजली सप्लाई चालू कर दी गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ। कंपनी को भी इस घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। गांव के सरपंच कमलजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फोन कर घटना की जानकारी दी थी। अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं और जल्द ही समस्या का समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा।

बिजली बोर्ड के एसडीओ गुरमीत सिंह ने बताया कि एक निजी कंपनी द्वारा ट्रांसफार्मरों पर डीटी बॉक्स लगाने का काम किया जा रहा है। गांव तारेवाला में भी इसी काम के दौरान तारें गलत जुड़ने से अधिक वोल्टेज की समस्या पैदा हुई, जिसके कारण कई घरों के बिजली उपकरणों को नुकसान पहुंचा। विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव की बिजली सप्लाई भी बंद थी, जिसे कुछ समय बाद बहाल कर दिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

जनसंवाद एवं सीएम विंडो शिकायतों के समाधान का स्कोर 70 प्रतिशत तक पहुंचा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी भोपाल सिंह खदरी...

ससुर-दामाद में जमकर चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल

कानपुर: रावतपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में...

बेहतर नस्ल के पशुओं से मजबूत होगी किसानों की आर्थिकी : डॉ. राजेश कुमार जंगा

बंगाणा,सुशील पंडित: कुटलैहड़ क्षेत्र के अगलौर स्थित 10 मेगावाट...

वेदों के ज्ञान के साथ आधुनिक विज्ञान और तकनीक में भी दक्ष बनें विद्यार्थी : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुकुल...

19.39 किलो हाथी के दांत जब्त, 4 गिरफ्तार

बिहारः राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने बिहार राज्य पुलिस...

जनसंवाद एवं सीएम विंडो शिकायतों के समाधान का स्कोर 70 प्रतिशत तक पहुंचा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी भोपाल सिंह खदरी ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम के तहत नागरिकों की शिकायतें...

ससुर-दामाद में जमकर चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल

कानपुर: रावतपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में ससुर-दामाद में विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़...

बेहतर नस्ल के पशुओं से मजबूत होगी किसानों की आर्थिकी : डॉ. राजेश कुमार जंगा

बंगाणा,सुशील पंडित: कुटलैहड़ क्षेत्र के अगलौर स्थित 10 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना में पशुपालकों को जागरूक करने के उद्देश्य...

वेदों के ज्ञान के साथ आधुनिक विज्ञान और तकनीक में भी दक्ष बनें विद्यार्थी : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुकुल में अध्ययनरत विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे वेदों की...