MogaPunjab News: AAP की विशाल रैली में Kejriwal और CM Mann ने...

Punjab News: AAP की विशाल रैली में Kejriwal और CM Mann ने अकाली-भाजपा पर साधे निशाने, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः जिले के गांव नत्थुवाला में आज आम आदमी पार्टी की ओर से खुशहाल पंजाब के नाम पर विशाल रैली आयोजित की गई। इस रैली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरकत की। दरअसल, पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित इस रैली में दोनों नेता पंजाब के लोगों को संबोधित किया।

रैली से पहले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पंजाब के मुख्य सचिव के. ए. सिन्हा और डीजीपी गौरव यादव रैली स्थल पर पहुंचे। रैली को लेकर पुलिस और प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता किए गए। इस दौरान अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाने साधे। इस दौरान उन्होंने शहीद हुए 750 किसानों को लेकर गठबंधन पार्टी से जवाब मांगा। सीएम मान ने कहा कि दोनों पार्टियां 25 सालों से लोगों को बेवकूफ बना रही है। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा के दौरान पंजाब में गैंगस्टरवाद आया और नशा आया।

सीएम मान ने नशे को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि 8 दिसंबर को अकाली-भाजपा की मोगा में रैली होने जा रही है। इस रैली में एक मंच पर केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह, बिक्रम मजीठिया, सुखबीर बादल, सुनील जाखड़ सहित अन्य नेता दिखाई देंगे। सीएम मान ने कहा कि पंजाब में भाजपा नशा फैला रही है। वहीं हाल ही में अमित शाह पंजाब रैली 2029 तक इसे खत्म करने का ऐलान कर रहे है। उन्होेंने कहा कि अकाली-भाजपा एक बार फिर से किसान विरोधी बिल लेकर आए।

पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सीएम भगवंत मान के नाम पर वोट मांगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो वह मुफ्त बिजली बंद कर देगी। महिलाओं को एक हजार रुपए महीना भी नहीं मिलेगा। मोदी इन्हें फ्री की रेवड़ी कहते हैं। दिल्ली में उन्होंने हमारी सरकारी स्कीमें बंद कर दीं। अगर ये स्कीमें चाहिए तो भगवंत मान को दोबारा मुख्यमंत्री बनाएं। केजरीवाल ने 1 हजार महीना देने की स्कीम में देरी पर कहा कि पिछली सरकारों ने खजाना खाली कर दिया था, इस वजह से हम लेट हो गए।

इससे पहले सीएम भगवंत मान के साथ उन्होंने नए लाभपात्रियों को राशन कार्ड बांटे। पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया के मुताबिक 10 लाख नए लोगों को राशन कार्ड दिए जा रहे हैं। इससे पहले रैली में सुबह करीब 10 बजे कॉफी की मशीन फट गई। जिसमें कॉफी बना रहे वर्कर के सिर पर मशीन का टुकड़ा लग गया और उसकी वहीं मौत हो गई। जहां मशीन फटी, वह स्टॉल मंच से महज 100 मीटर दूर था।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News : कांग्रेस पार्टी में एकता के दावों के बीच निकले दो मार्च, देखें वीडियो

सिमरजीत बैंस ने उन्हें नहीं बुलाया : राणा गुरजीत...

Punjab News: Driving Test Centre का बिजली बिल न भरने पर कटा Connection, देखें वीडियो

होशियारपुर: टांडा रोड पर स्थित ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर...

Ludhiana News: पोर्श इलाके मे महिलाओ पर कुत्तों का हमला, देखें CCTV

लुधियाना: शहर के पोर्श इलाके मे महिलाओ पर कुत्तों...

संविधान की मूल भावना ‘हम भारत के लोग’ में निहित है – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

Punjab News: पाकिस्तान मे लापता श्रद्धालु के बेटे ने किया खुलासा, देखें वीडियो

अमृतसर : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के...

Punjab News : कांग्रेस पार्टी में एकता के दावों के बीच निकले दो मार्च, देखें वीडियो

सिमरजीत बैंस ने उन्हें नहीं बुलाया : राणा गुरजीत सिंह लुधियाना: कांग्रेस पार्टी में एकता के दावों के बीच लुधियाना...

Punjab News: Driving Test Centre का बिजली बिल न भरने पर कटा Connection, देखें वीडियो

होशियारपुर: टांडा रोड पर स्थित ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर का बिजली बिल बकाया होने की वजह से पावरकॉम ने...

Ludhiana News: पोर्श इलाके मे महिलाओ पर कुत्तों का हमला, देखें CCTV

लुधियाना: शहर के पोर्श इलाके मे महिलाओ पर कुत्तों द्वारा हमला करने का मामला सामने है। जानकारी देते हुए...