MogaPunjab News: Coffee मशीन में धमाका, व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

Punjab News: Coffee मशीन में धमाका, व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः पंजाब के मोगा में आम आदमी पार्टी की रैली से पहले एक बड़ा हादसा हो गया। रैली के लिए की जा रही तैयारियों के दौरान अचानक कॉफी मशीन फट गई। इस हादसे में मशीन का एक टुकड़ा वहां काम कर रहे एक व्यक्ति के सिर पर जा लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मशीन में अधिक दबाव बनने के कारण अचानक जोरदार धमाका हुआ। मशीन का एक हिस्सा टूटकर वहां काम कर रहे मजदूर के सिर पर लगा। चोट इतनी गंभीर थी कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार द्वारा आज मोगा में स्मार्ट राशन कार्ड वितरित करने के लिए एक बड़े राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज पार्टी का स्थापना दिवस भी है। इस कार्यक्रम के जरिए आम आदमी पार्टी आगामी 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रही है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान, कैबिनेट, विधायकों के अलावा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया सहित पार्टी की पूरी लीडरशिप के शामिल होने की संभावना है। हादसे की खबर से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में चिंता का माहौल बन गया। फिलहाल मृतक की पहचान और हादसे से संबंधित अन्य विवरण सामने आना बाकी हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस धमाके में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हालांकि धमाके में जानी नुक्सान से बचाव है। आम आदमी पार्टी के 14वें स्थापना दिवस पर मोगा में खुशहाल पंजाब महारैली आयोजित की जा रही है। ये रैली मोगा-लुधियाना रोड पर मटवानी गांव में सुबह 11 बजे शुरू होने वाली है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

तिरुपति बालाजी मंदिर को आज 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ का मुकुट और गहने होंगे शामिल

नई दिल्लीः आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर...

पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरे भारतीय सेना के विमान, अमृतसर-जामनगर कॉरिडोर पर सफल लैंडिंग

चंडीगढ़ः भारतीय सेना और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई)...

जेद्दा और जाजान पोर्ट पर हमला, दागे 8 ड्रोन

सऊदीः मध्य पूर्व में एक बार फिर सैन्य तनाव...

STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो को लगी गोली, तीसरा काबू

गोहानाः गोहाना क्षेत्र में बुधवार रात एसटीएफ रोहतक और...

Punjab News: दुकान का शटर तोड़कर लाखों का सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

फिरोजपुर: जिले के थाना घल्ल खुर्द के अंतर्गत आते...

तिरुपति बालाजी मंदिर को आज 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ का मुकुट और गहने होंगे शामिल

नई दिल्लीः आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के मंदिर में 26 नवंबर को एक ऐसा महादान...

पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरे भारतीय सेना के विमान, अमृतसर-जामनगर कॉरिडोर पर सफल लैंडिंग

चंडीगढ़ः भारतीय सेना और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सामरिक और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में तालमेल का...

जेद्दा और जाजान पोर्ट पर हमला, दागे 8 ड्रोन

सऊदीः मध्य पूर्व में एक बार फिर सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है। यमन के हूती विद्रोही समूह...

STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो को लगी गोली, तीसरा काबू

गोहानाः गोहाना क्षेत्र में बुधवार रात एसटीएफ रोहतक और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। खेड़ी दमकन-रभड़ा रोड पर...