अमृतसरः गुरु नानक देव विश्वविद्यालय ने कुछ प्रशासनिक कारणों से 28 नवंबर, 2026 (शनिवार) को आयोजित होने वाली सभी वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा प्रभारी प्रोफेसर डाॅ. कमलेश गुलेरिया ने कहा कि यह निर्णय विश्वविद्यालय से संबंधित मान्यता प्राप्त कॉलेजों, कंस्टीचुएंट संस्थानों, एसोसिएट कॉलेजों और निजी परीक्षकों की परीक्षाओं के लिए लिया गया है।
यूनिवर्सिटी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इन स्थगित परीक्षाओं की नई तारीख 6 दिसंबर 2026 (रविवार) तय की गई है। इन परीक्षाओं का समय और केंद्र पहले की तरह ही रहेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी। विश्वविद्यालय ने सभी संबंधित परीक्षार्थियों से इस जानकारी पर ध्यान देने का अनुरोध किया है।

