अमृतसरः जिले में ओसीएम मिल के बाहर धरने पर बैठे मुलाजिमों पर गुरसिख महिला द्वारा सिरी साहिब से हमले की कोशिश की गई। मिली जानकारी के अनुसार ओसीएम फैक्ट्री के बाहर मुलाजिम अपनी मांगों को लेकर करीब 22 दिनों से धरने पर बैठे हुए है।
मुलाजिमों की मांग है कि उन्हें पक्का किया जाए और जिन्हें नौकरी से निकाला गया है उन्हें दोबारा रखा जाए। वहीं वीडियों में देखा जा सकता है कि धरने पर बैठे कर्मियों के पास सिख महिला पहुंची, जहां वह धरने के दौरान महिला से बात कर रही थी। इस दौरान घटना स्थल पर संख्या में लोग एकत्रित थे। महिला से जब गुरसिख महिला ने बात कर रही थी।
इस दौरान गुरसिख महिला ने गाली निकालते हुए सिरी साहिब निकाल कर हमला करने की कोशिश की। हालांकि महिला द्वारा हमला नहीं किया गया। लेकिन इस घटना को लेकर माहौल गरमा गया और लोगों ने गुरसिख महिला द्वारा किए गए बर्ताव की निंदा की। वहीं मौके पर मौजुद पुलिस ने गुरसिख महिला को शांत करवाया और उसे घटना स्थल से दूर किया।

