Unaमंडी के सुंदरनगर निवासी डॉ. पदम सिंह गुलेरिया को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट...

मंडी के सुंदरनगर निवासी डॉ. पदम सिंह गुलेरिया को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना (सुशील पंडित): हिमाचल प्रदेश क्याकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं भारतीय क्याकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन (IKCA) के पूर्व उपाध्यक्ष जो कि हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सुंदरनगर निवासी डॉ. पदम सिंह गुलेरिया को क्याकिंग एवं कैनोइंग खेलों के विकास में उनके आजीवन एवं अतुलनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

नई दिल्ली में एशियन कैनोइंग फेडरेशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में फेडरेशन के अध्यक्ष प्रशांत खुशवाहा ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर देश के चार वरिष्ठ खेल प्रशासकों को उनके दीर्घकालीन योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

वर्ष 2005 से 2026 तक लगभग दो दशकों के दौरान डॉ. गुलेरिया ने हिमाचल प्रदेश में क्याकिंग एवं कैनोइंग खेलों की शुरुआत, विकास और विस्तार में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने युवाओं को जल क्रीड़ाओं से जोड़ने, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने तथा खेलों के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास किए। उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए खेल जगत में उन्हें सम्मानपूर्वक ‘गुरु द्रोण’ के नाम से भी जाना जाता है।

इस उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश क्याकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन के मुख्य कोच शाम लाल चौधरी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. पदम सिंह गुलेरिया को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के जल क्रीड़ा जगत के लिए गौरव और सम्मान का विषय है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Guru Nanak Dev University में कल होने वाली परीक्षाएं हुई Postponed

अमृतसरः गुरु नानक देव विश्वविद्यालय ने कुछ प्रशासनिक कारणों...

Jalandhar News: 12 किलो हेरोइन और 4 पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार

प्रेस वार्ता के जरिए पुलिस करेंगी खुलासा जालंधर, ENS: नशे...

मूर्ति स्थापना दिवस पर गोपाल गौशाला पहुंचे सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती

संत-महात्माओं से लिया आशीर्वाद ऊना/सुशील पंडित : सदर विधानसभा क्षेत्र...

Punjab News: OCM मिल के बाहर धरने का गरमाया मामला, लगे गंभीर आरोप, देखे वीडियो

आरोपः सिरी साहिब से हमले की कोशिश  अमृतसरः ओसीएम मिल...

डिपो होल्डरों के कमीशन में बढ़ोतरी, एपीएल का 70 से 100 और एनएफएसए का 143 से 195 रुपये प्रति क्विंटल हुआ

लंबे संघर्ष के बाद डिपो संचालकों को मिली राहत अप्रैल 2022 से लागू होगी बढ़ी हुई दरें : मुकेश शर्मा ऊना...

Punjab News: Guru Nanak Dev University में कल होने वाली परीक्षाएं हुई Postponed

अमृतसरः गुरु नानक देव विश्वविद्यालय ने कुछ प्रशासनिक कारणों से 28 नवंबर, 2026 (शनिवार) को आयोजित होने वाली सभी...

Jalandhar News: 12 किलो हेरोइन और 4 पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार

प्रेस वार्ता के जरिए पुलिस करेंगी खुलासा जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने भारी...

मूर्ति स्थापना दिवस पर गोपाल गौशाला पहुंचे सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती

संत-महात्माओं से लिया आशीर्वाद ऊना/सुशील पंडित : सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने गोपाल गौशाला, रायपुर सहोड़ा...