EntertainmentEtha के लिए Shraddha Kapoor ने बढ़ाया था वजन, एक्ट्रेस की Choreographer...

Etha के लिए Shraddha Kapoor ने बढ़ाया था वजन, एक्ट्रेस की Choreographer ने किया खुलासा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ईठा को लेकर खूब सुर्खियां बटौर रही है। फिल्म का फैंस में भी काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं इस फिल्म के जरिए कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। इससे पहले वो साल 2023 में दिखी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखी ती। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में वैभवी ने श्रद्धा कपूर को लेकर बात की है। वैभवी ने बताया कि फिल्म के गाने जी जी रे जी के लिए श्रद्धा को लावणी डांस की कठिन ट्रेनिंग दी गई।

एक्ट्रेस ने बढ़ाया अपना वजन

वैभवी मर्चेंट ने एक इंटरव्यू में बताया कि श्रद्धा ने सबसे पहले लक्ष्मण उतेकर के साथ अपना किरदार समझने के लिए वर्कशॉप की थी। इसके बाद उन्होंने लावणी डांस की ट्रेनिंग ली। दिवगंत शंकुतला नागरकर और अक्षय मालवणकर ने उन्हें ये डांस सिखाया है। कैंसर का इलाज चलने के बाद भी शंकुतला ने 7 से 10 दिनों तक वर्कशॉप ली और श्रद्धा को यह डांस की बारीकियां सिखाई।

वैभवी ने आगे कहा कि – ‘लक्ष्मण ने फिल्म की शूटिंग दूसरे हिस्से से शुरु करने का फैसला किया है। उस समय श्रद्धा अपने किरदार के लिए करीबन 10 से 12 किलो वजन बढ़ा चुकी थी। ज्यादा वजन के साथ जल्दी डांस करना आसान नहीं था। इससे घुटनों और पैरों पर दबाव भी पड़ता है ऐसे में श्रद्धा ने घंटों तक डांस की रिहर्सल की’।

गाने की शूटिंग के दौरान श्रद्धा को लगी थी चोट

कोरियोग्राफर ने यह भी बताया कि – ‘क्लाइमैक्स गाने की शूटिंग के दूसरे दिन श्रद्धा को गंभीर चोट लग गई। वो फर्श पर नंगे पैर डांस कर रही थी इससे उनके पैरों में चोट लगी। इसके बाद करीबन छह हफ्ते से दो महीने तक शूटिंग को रोकना पड़ा। श्रद्धा ने फिजियोथेरेपी करवाई। फिर हमने दोबारा शूटिंग शुरु की। इसके बाद हर गाने की शूटिंग से पहले और बाद में वार्मअप और फिजियोथेरेपी जरुरी दी गई’।

सलमान की फिल्म के साथ होगा क्लैश

बता दें कि फिल्म ‘ईठा’ में मराठी लोक कलाकार विठाभाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में उनकी जिंदगी और तमाशा लोक कला में उनके योगदान को दिखाया गया है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी हुई इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ रणदीप हुड्डा भी दिखने वाले हैं। दिनेश विजान, लक्ष्मण उतेकर और करिश्मा शर्मा ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म 4 दिसबंर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म ‘ईठा’ बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ से क्लैश हो सकता है क्योंकि दोनों ही फिल्में एक ही दिन रिलीज हो रही हैं।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

ढाबे में खाना खा रहे युवक से चार लोगों ने की मारपीट, मामला दर्ज

दिलवां में रात करीब 11 बजे की घटना, पुलिस...

Punjab News: मां के संघर्ष से बेटा कनाडा में बना पुलिस अधिकारी, देखे वीडियो

42 साल की उम्र में पास की कठिन ट्रेनिंग,...

CM Saini ने किया ‘खेल महाकुम्भ हरियाणा-2026’ के शुभंकर का लोकार्पण

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार...

Punjab News: PUDA और बिजली विभाग के बीच फंसे दुकानदार, लगाया धरना, देखें वीडियो

अमृतसर: शहर की कैनाल कॉलोनी में बिजली कनेक्शन न...

ढाबे में खाना खा रहे युवक से चार लोगों ने की मारपीट, मामला दर्ज

दिलवां में रात करीब 11 बजे की घटना, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस ऊना (सुशील पंडित): जिला...

Jalandhar News: हरकमलप्रीत सिंह खख ने संभाला SSP का चार्ज, गार्ड ऑफ ऑनर से किया सम्मानित, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादलें किए...

Punjab News: मां के संघर्ष से बेटा कनाडा में बना पुलिस अधिकारी, देखे वीडियो

42 साल की उम्र में पास की कठिन ट्रेनिंग, मां ने बताई संघर्ष की कहानी फिरोजपुरः अपनी कड़ी मेहनत, दृढ़...

CM Saini ने किया ‘खेल महाकुम्भ हरियाणा-2026’ के शुभंकर का लोकार्पण

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को 'खेल महाकुम्भ हरियाणा-2026' के शुभंकर का लोकार्पण किया। राज्य...