JalandharJalandhar News: हरकमलप्रीत सिंह खख ने संभाला SSP का चार्ज, गार्ड ऑफ...

Jalandhar News: हरकमलप्रीत सिंह खख ने संभाला SSP का चार्ज, गार्ड ऑफ ऑनर से किया सम्मानित, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादलें किए गए। जारी आदेशों के अनुसार देहात में हरकमलप्रीत सिंह खख एसएसपी तैनात किया गया। खख को मलेरकोटला के एसएसपी पद से स्थानांतरित कर जालंधर देहात की कमान सौंपी गई है। ऐसे में आज हरविंदर सिंह विर्क की जगह उन्होंने देहात पुलिस में एसएसपी का चार्ज संभाला है। जहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने आधिकारिक तौर पर पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर विभिन्न थानों के एसएचओ और डीएसपी रैंक के अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यभार संभालने के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

हरकमलप्रीत सिंह खख सिंतबर 2026 मलेरकोटला के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) के रूप में कार्यरत था। बता दें कि इससे पहले भी हरकमलप्रीत सिंह खख देहात में सेवाएं दे चुके है। भले ही बटाला, पठानकोट, मालेरकोटला समेत राज्य के कई महत्त्वपूर्ण जिलों में बतौर एसएसपी सेवाएं दे चुके एसएसपी हरकमलप्रीत खख जहां भी तैनात रहे, लेकिन उनके काम करने के तरीके में बदलाव नहीं हुआ। चाहे पद बदले, कई जिले बदले, लेकिन हरकमलप्रीत खख की प्राथमिकता पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, अपराध और अपराधियों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी की ही रही है।

वहीं आज कार्यभार संभालने के बाद एसएसपी खख ने कहा कि अपराध को लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव का फोकस बिल्कुल स्पष्ट है, ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी। अपराध सभ्य समाज के लिए नासूर है। अपराध को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस को पब्लिक का सहयोग बेहद जरूरी है। एसएसपी खख ने पब्लिक से अपील की है कि लोग अपने राईटस के साथ साथ अपनी डियूटीज़ भी समझें और अपराधमुक्त समाज के सृजन में सहयोग करें। एसएसपी ने कहाकि आज वह सभी थानों के एसएचओ से मीटिंग करेंगे ताकि गैंगस्टर, नशा और क्राइम की वारदातों पर नकेल कसने के लिए सख्त कार्रवाई को लेकर बातचीत की जाए। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया है कि लोगों का पुलिस के साथ गैप को खत्म करना उद्देश्य है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

ढाबे में खाना खा रहे युवक से चार लोगों ने की मारपीट, मामला दर्ज

दिलवां में रात करीब 11 बजे की घटना, पुलिस...

Etha के लिए Shraddha Kapoor ने बढ़ाया था वजन, एक्ट्रेस की Choreographer ने किया खुलासा

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म...

Punjab News: मां के संघर्ष से बेटा कनाडा में बना पुलिस अधिकारी, देखे वीडियो

42 साल की उम्र में पास की कठिन ट्रेनिंग,...

CM Saini ने किया ‘खेल महाकुम्भ हरियाणा-2026’ के शुभंकर का लोकार्पण

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार...

Punjab News: PUDA और बिजली विभाग के बीच फंसे दुकानदार, लगाया धरना, देखें वीडियो

अमृतसर: शहर की कैनाल कॉलोनी में बिजली कनेक्शन न...

ढाबे में खाना खा रहे युवक से चार लोगों ने की मारपीट, मामला दर्ज

दिलवां में रात करीब 11 बजे की घटना, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस ऊना (सुशील पंडित): जिला...

Etha के लिए Shraddha Kapoor ने बढ़ाया था वजन, एक्ट्रेस की Choreographer ने किया खुलासा

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ईठा को लेकर खूब सुर्खियां बटौर रही है। फिल्म का...

Punjab News: मां के संघर्ष से बेटा कनाडा में बना पुलिस अधिकारी, देखे वीडियो

42 साल की उम्र में पास की कठिन ट्रेनिंग, मां ने बताई संघर्ष की कहानी फिरोजपुरः अपनी कड़ी मेहनत, दृढ़...

CM Saini ने किया ‘खेल महाकुम्भ हरियाणा-2026’ के शुभंकर का लोकार्पण

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को 'खेल महाकुम्भ हरियाणा-2026' के शुभंकर का लोकार्पण किया। राज्य...