JalandharJalandhar News: 2 पिकअप को टिप्पर में मारी टक्कर, हाईवे पर लगा...

Jalandhar News: 2 पिकअप को टिप्पर में मारी टक्कर, हाईवे पर लगा लंबा जाम, चालक घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: शहर के रामा मंडी फ्लाईओवर पर आज सुबह करीब 6 बजे पिकअप और टिप्पर की टक्कर हो गई। वहीं घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मिली जानकारी के अनुसार पुल पर तकनीकी खराबी के कारण सरिये से लदे खड़े ट्रक के चलते पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर ने 2 पिकअप गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप चालक के अनुसार घटना में 2.5 लाख का सोफा खराब हो गया, वहीं घटना में चालक घायल हो गया। हादसे में घायल हुए चालक सुमन ने बताया कि वह गुरदासपुर की ओर जा रहे थे। तड़के करीब 5:30 बजे आगे सड़क पर सरिये से भरा एक ट्रक खराब खड़ा था। स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपनी गाड़ी रोक ली और आगे निकलने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक टिप्पर ने उनकी गाड़ी और पास की गाड़ी को टक्कर मार दी।

सुमन के मुताबिक, हादसे के समय उनकी गाड़ी में वे अकेले थे, जबकि दूसरी गाड़ी में दो लोग सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें रखा करीब ढाई लाख रुपये का सोफा भी खराब हो गया। पीड़ित सुमन ने बताया कि हादसे में उनके शरीर के अलग-अलग हिस्सों और पैर में चोटें आई हैं। उन्होंने आगे खड़े खराब ट्रक के साथ-साथ कंटेनर चालक को भी इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि कंटेनर चालक की लापरवाही के चलते यह टक्कर हुई है, जबकि उनकी गाड़ी किनारे खड़ी थी। हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

सड़क सुरक्षा बल (SSF) में तैनात कांस्टेबल अमरदीप ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 6 बजे एमडीटी (MDT) ऐप के जरिए रामा मंडी पुल पर एक्सीडेंट होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि पुल के ऊपर सरिये से लदा एक ट्रक तकनीकी खराबी के कारण पूरी तरह जाम होकर खड़ा था। हालांकि, ट्रक चालक के अनुसार उसने पार्किंग इंडिकेटर (डिप्पर) ऑन कर रखे थे, लेकिन ट्रक हिलने की स्थिति में नहीं था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक टिप्पर ने दो पिकअप गाड़ियों को पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे के बाद पुल पर लंबा जाम लग गया, जिसे खुलवाने के लिए एसएसएफ कांस्टेबल अमरदीप चट्ठा और उनके साथी कांस्टेबल रणजीत सिंह ने मौके पर हाइड्रा क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों और खराब ट्रक को सड़क से किनारे करवाया। सुबह 6 बजे से लगे जाम को टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 9 बजे तक लगभग पूरी तरह साफ करवा दिया और पुल की सभी लेन पर यातायात सुचारू कर दिया गया। एसएसएफ टीम ने हादसे की पूरी जानकारी संबंधित पुलिस स्टेशन (कैंट/रामा मंडी क्षेत्र) के जांच अधिकारी (IO) एएसआई हरीश कुमार को सौंप दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर आगे की बनती कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, एसएसएफ की अगली शिफ्ट में कांस्टेबल राज सिंह व अन्य कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाल ली है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: बॉर्डर के 120 मीटर अंदर घुसे पाकिस्तानी घुसपैठिये को BSF ने किया ढेर

पठानकोटः पहाड़ीपुर बॉर्डर आउटपोस्ट के पास बीएसएफ ने घुसपैठिये...

Punjab News: 2 दोस्तों पर किया तेजधार हथियारों से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

लुधियानाः थाना दरेसी के इलाके जसवंत नगर की बिंद्रा...

Punjabi singer Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट पर MNS का विरोध

मुंबईः पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर...

Punjab News: Blinkit Company से सुअर के मांस की Delivery पर हंगामा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मालेरकोटला में आनलाइन फूड डिलिवरी ब्लिंकिट कंपनी...

CM आवास और विधानसभा को मिली बम से उड़ाने की धमकी

कर्नाटकः कर्नाटक के मुख्यमंत्री के आवास और विधान सौधा...

Punjab News: बॉर्डर के 120 मीटर अंदर घुसे पाकिस्तानी घुसपैठिये को BSF ने किया ढेर

पठानकोटः पहाड़ीपुर बॉर्डर आउटपोस्ट के पास बीएसएफ ने घुसपैठिये को मार गिराया। ऐसे में भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तान की...

Punjab News: 2 दोस्तों पर किया तेजधार हथियारों से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

लुधियानाः थाना दरेसी के इलाके जसवंत नगर की बिंद्रा कॉलोनी में देर रात दो दोस्तों पर कुछ बदमाशों ने...

Punjabi singer Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट पर MNS का विरोध

मुंबईः पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। एक तरफ दिलजीत के...

Punjab News: Blinkit Company से सुअर के मांस की Delivery पर हंगामा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मालेरकोटला में आनलाइन फूड डिलिवरी ब्लिंकिट कंपनी से सुअर के मांस की डिलिवरी को लेकर हंगामा हो...