MohaliPunjab News: पंचायतों के खातों से ₹109 करोड़ की ठगी, 8 आरोपी...

Punjab News: पंचायतों के खातों से ₹109 करोड़ की ठगी, 8 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

USA से पोर्टल हैक कर विभिन्न राज्यों के हजारों खातों में भेजा पैसा

मोहाली : हरियाणा में ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों के बैंक खातों से साइबर ठगी की रकम का आंकड़ा ₹109 करोड़ तक पहुंच गया है। मामले में एसआईटी ने 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक 8 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। इनमें 4 हरियाणा, 2 बिहार, 1 राजस्थान के हैं। इनकी पहचान पानीपत के तरुण, यमुनानगर के अभिषेक, संजय, करनाल के गुरजिंदर, बिहार निवासी मुकेश, उत्पल कांत व राजस्थान के गंगानगर निवासी मेघा सिंह के रूप में हुई है। एक के नाम का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने सभी को पंचकूला कोर्ट में पेश कर 7 दिन के रिमांड पर लिया है।

एसआईटी की 4 टीमें देंगी दबिश

जांच में सामने आया है कि साइबर ठगी में यूएसए से पोर्टल हैक कर देश के विभिन्न राज्यों के हजारों म्यूल बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की गई। एसआईटी में 4 टीमें गठित की गई हैं। इसके लिए दूसरे जिलों से भी पुलिसकर्मी बुलाए गए हैं। टीमें अलग-अलग राज्यों में म्यूल बैंक खाताधारकों से पूछताछ व छापेमारी करेंगी। हैकर्स का सुराग लगाकर गिरफ्तार करेंगे। सरकार ने भी पंचायती राज विभाग की कमेटी गठित की है, जो विभागीय स्तर पर गड़बड़ी की जांच करेगी। वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने खातों से निकले पैसों की वापसी को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ मीटिंग की है।

एडवाइजरी के बावजूद सुरक्षा में चूक के कारण हुआ साइबर हमला

जांच में यह बात सामने आई है कि केंद्र सरकार ने अक्टूबर के अंत में साइबर हैकिंग के खतरे को लेकर एडवाइजरी जारी की थी। इसमें सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों को अपने सॉफ्टवेयर सिस्टम व पोर्टल की सुरक्षा बेहतर करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद पीएनबी के सॉफ्टवेयर सिक्योरिटी सिस्टम के ज्यादा मजबूत न होने के कारण हैकर सिस्टम को हैक करने में कामयाब रहे।

एडवाइजरी: सॉफ्टवेयर-पोर्टल की सुरक्षा पुख्ता करें

सूत्रों के मुताबिक, हैकर ने सरकार को ई-मेल भेजकर 3 दिसंबर को सरकारी व गैर-सरकारी पोर्टल, सॉफ्टवेयर हैक करने की धमकी दी है। इस खतरे को देखते हुए सरकार ने दोबारा एडवाइजरी जारी कर सॉफ्टवेयर व पोर्टल की सुरक्षा और अधिक पुख्ता करने को कहा है। वहीं, साइबर व संबंधित एजेंसियां पता लगाने में जुटी हैं कि धमकी भरा ई-मेल किसने और कहां से भेजा है।

चूक कहां हुई, ये पता लगाने के लिए मांगा ब्योरा 

भुगतान प्रक्रिया की पड़ताल के लिए पंचायती राज विभाग ने सभी जिला परिषदों के सीईओ, डीडीपीओओ और बीडीपीओओ कार्यालयों से मेकर व चेकर का ब्यौरा मांगा है। इनमें नाम, आधार नंबर, ई-मेल, आईडी, पासवर्ड शामिल है, ताकि बीते दिनों हुई लेन-देन प्रक्रिया की जांच कर स्पष्ट किया जा सके कि चूक बैंक स्तर पर हुई या किसी अन्य स्तर पर।

मनमानी: विभाग की राशि अब भी निजी बैंकों में

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि पंचायती राज विभाग का पैसा अभी भी एचडीएफसी और इंडसइंड बैंक जैसे दो निजी बैंकों में रखा है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले हुए एक बैंक स्कैम के बाद सरकार ने विभागों को सरकारी और नेशनलाइज्ड बैंकों में ही पैसा रखने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद विभाग का पैसा दो निजी बैंकों में होना जांच के दायरे में आ गया है। सूत्रों का कहना है कि पैसा निकासी के मामले कई जगह सामने आ रहे हैं। जिन जिलों में राशि की हेराफेरी हुई है, वहां पंचायती राज विभाग के मुख्यालय की ओर से जिला परिषद सीईओ व डीडीपीओ को एसपी को शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जिलों में भी पुलिस इस मामले की जांच कर सके।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News : कांग्रेस पार्टी में एकता के दावों के बीच निकले दो मार्च, देखें वीडियो

सिमरजीत बैंस ने उन्हें नहीं बुलाया : राणा गुरजीत...

Punjab News: Driving Test Centre का बिजली बिल न भरने पर कटा Connection, देखें वीडियो

होशियारपुर: टांडा रोड पर स्थित ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर...

Ludhiana News: पोर्श इलाके मे महिलाओ पर कुत्तों का हमला, देखें CCTV

लुधियाना: शहर के पोर्श इलाके मे महिलाओ पर कुत्तों...

संविधान की मूल भावना ‘हम भारत के लोग’ में निहित है – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

Punjab News: पाकिस्तान मे लापता श्रद्धालु के बेटे ने किया खुलासा, देखें वीडियो

अमृतसर : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के...

Punjab News : कांग्रेस पार्टी में एकता के दावों के बीच निकले दो मार्च, देखें वीडियो

सिमरजीत बैंस ने उन्हें नहीं बुलाया : राणा गुरजीत सिंह लुधियाना: कांग्रेस पार्टी में एकता के दावों के बीच लुधियाना...

Punjab News: Driving Test Centre का बिजली बिल न भरने पर कटा Connection, देखें वीडियो

होशियारपुर: टांडा रोड पर स्थित ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर का बिजली बिल बकाया होने की वजह से पावरकॉम ने...

Ludhiana News: पोर्श इलाके मे महिलाओ पर कुत्तों का हमला, देखें CCTV

लुधियाना: शहर के पोर्श इलाके मे महिलाओ पर कुत्तों द्वारा हमला करने का मामला सामने है। जानकारी देते हुए...