PathankotPunjab News: अकाली-भाजपा गठबंधन पर को MLA अश्वनी शर्मा ने बताया परखा...

Punjab News: अकाली-भाजपा गठबंधन पर को MLA अश्वनी शर्मा ने बताया परखा हुआ गठजोड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोट: शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच हुए गठबंधन को लेकर भाजपा नेता एवं पठानकोट से विधायक अश्वनी शर्मा के कार्यालय में ढोल बजाए गए। इस दौरान भाजपा और अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने गठबंधन का जश्न मनाया गया। वहीं अश्वनी शर्मा ने कहा कि यह गठबंधन केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक तौर पर पंजाब की जरूरत है और इस फैसले से एक ही दिन में राज्य की सियासी फिजा बदल गई है। उन्होंने कहा कि एक पुराना रिश्ता, एक नया अध्याय है। वहीं भाजपा-अकाली गठबंधन के बाद पठानकोट में उत्सव का माहौल बना हुआ है। दोनों पार्टियों के नेताओं ने खुशियां मनाते हुए ढोल की थाप पर भांगड़ा डाला।

शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में हुआ फैसला

अश्वनी शर्मा ने बताया कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, बलविंदर सिंह भूंदड़, सुनील जाखड़ और केवल सिंह ढिल्लों सहित वरिष्ठ नेताओं के बीच हुए गहन विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुखबीर सिंह बादल का एनडीए परिवार में स्वागत किया है। शर्मा के अनुसार, दोनों दल भले ही कुछ समय के लिए अलग हुए थे, लेकिन कार्यकर्ताओं के बीच पारिवारिक प्यार हमेशा कायम रहा।

अमन-शांति और कर्ज से बाहर निकालने का दावा

पंजाब की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है और इसने आतंकवाद का वह काला दौर देखा है जब भाई को भाई से लड़ाने की कोशिशें हुईं। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन राज्य में अमन-शांति, हिंदू-सिख भाईचारे और विकास की गारंटी देता है। आगामी चुनावी घोषणा पत्र में किसान, मजदूर, दलित और नौजवानों के मुद्दों को प्रमुखता से शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब पर चढ़े पांच लाख करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज से राज्य को बाहर निकालना इस गठबंधन की जिम्मेदारी होगी, जिसे वे पहले भी निभा चुके हैं।

अन्य गठबंधनों और विकास कार्यों पर बोले विधायक

राज्य में बन रहे अन्य राजनीतिक गठबंधनों के सवाल पर अश्वनी शर्मा ने कहा कि राजनीति में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन अकाली-भाजपा का गठबंधन एक स्वाभाविक और ‘टेस्टेड’ (परखा हुआ) गठबंधन है। उन्होंने पठानकोट के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के कार्यकाल के दौरान ही जिले में कॉरपोरेशन, कॉलेज, स्टेडियम, ऑडिटोरियम, पुल और मिनी सचिवालय का निर्माण हुआ था। उन्होंने स्थानीय स्तर पर कांग्रेस के नगर निगम पर विकास कार्यों को रोकने और शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल करने के आरोप भी लगाए।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में पुलिस कर्मी का बेटा काबू

गुरदासपुरः श्री गंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में राजस्थान...

गुरमीत सिंह और उसके सहयोगियों पर Punjab सहित 8 ठिकानों पर ED की Raid

पठानकोटः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)...

Punjab News: National Highway पर कारों की टक्कर में 6 घायल, देखें वीडियो

अस्थियां प्रवाहित कर लौट रहा था परिवार पठानकोटः पठानकोट-जम्मू नेशनल...

Punjab News: बॉर्डर के 120 मीटर अंदर घुसे पाकिस्तानी घुसपैठिये को BSF ने किया ढेर

पठानकोटः पहाड़ीपुर बॉर्डर आउटपोस्ट के पास बीएसएफ ने घुसपैठिये...

Punjab News: रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में पुलिस कर्मी का बेटा काबू

गुरदासपुरः श्री गंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में राजस्थान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस जांच में...

गुरमीत सिंह और उसके सहयोगियों पर Punjab सहित 8 ठिकानों पर ED की Raid

पठानकोटः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक पूर्व अधिकारी के खिलाफ धनशोधन की जांच के...

Punjab News: National Highway पर कारों की टक्कर में 6 घायल, देखें वीडियो

अस्थियां प्रवाहित कर लौट रहा था परिवार पठानकोटः पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर स्थित माधोपुर डिफेंस रोड टी-प्वाइंट पर तेज रफ्तार...

Punjab News: बॉर्डर के 120 मीटर अंदर घुसे पाकिस्तानी घुसपैठिये को BSF ने किया ढेर

पठानकोटः पहाड़ीपुर बॉर्डर आउटपोस्ट के पास बीएसएफ ने घुसपैठिये को मार गिराया। ऐसे में भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तान की...