Pathankotगुरमीत सिंह और उसके सहयोगियों पर Punjab सहित 8 ठिकानों पर ED...

गुरमीत सिंह और उसके सहयोगियों पर Punjab सहित 8 ठिकानों पर ED की Raid

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोटः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक पूर्व अधिकारी के खिलाफ धनशोधन की जांच के तहत शुक्रवार को जम्मू कश्मीर और पंजाब में 8 स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के कठुआ और उधमपुर तथा पंजाब के पठानकोट सहित अन्य स्थानों पर की जा रही है। मामले में पूर्व सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) कर्मी गुरमीत सिंह और उसके सहयोगियों पर अधिक और निश्चित मासिक रिटर्न का झांसा देकर लोगों से निवेश कराने का आरोप है।

ईडी के अनुसार, यह जांच जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और बिहार की विभिन्न पुलिस एजेंसियों की ओर से दर्ज कई प्राथमिकी के आधार पर शुरू की गई है। इन मामलों में आम लोगों के साथ-साथ सेवारत और सेवानिवृत्त एसएसबी कर्मियों से कथित तौर पर धोखाधड़ी किए जाने के आरोप हैं। आरोपितों ने निवेशकों को अधिक और सुनिश्चित मासिक लाभ का भरोसा देकर रकम जमा कराई थी।

जांच के दौरान वित्तीय आंकड़ों की पड़ताल में सामने आया कि आरोपितों ने विभिन्न कंपनियों और व्यावसायिक संस्थाओं के माध्यम से निवेशकों से करोड़ों रुपये जुटाए। इनमें कठुआ स्थित मेसर्स स्टाइल ओ इंडस्ट्री, मेसर्स स्टाइल ओ कम्फर्ट क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड और अन्य संस्थाएं शामिल हैं। ईडी के मुताबिक, इन संस्थाओं का संचालन और नियंत्रण आरोपितों के पास था। ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत आज तलाशी अभियान शुरू किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में पुलिस कर्मी का बेटा काबू

गुरदासपुरः श्री गंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में राजस्थान...

Punjab News: National Highway पर कारों की टक्कर में 6 घायल, देखें वीडियो

अस्थियां प्रवाहित कर लौट रहा था परिवार पठानकोटः पठानकोट-जम्मू नेशनल...

Punjab News: बॉर्डर के 120 मीटर अंदर घुसे पाकिस्तानी घुसपैठिये को BSF ने किया ढेर

पठानकोटः पहाड़ीपुर बॉर्डर आउटपोस्ट के पास बीएसएफ ने घुसपैठिये...

Punjab News: 2 दोस्तों पर किया तेजधार हथियारों से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

लुधियानाः थाना दरेसी के इलाके जसवंत नगर की बिंद्रा...

Punjab News: रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में पुलिस कर्मी का बेटा काबू

गुरदासपुरः श्री गंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में राजस्थान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस जांच में...

Punjab News: National Highway पर कारों की टक्कर में 6 घायल, देखें वीडियो

अस्थियां प्रवाहित कर लौट रहा था परिवार पठानकोटः पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर स्थित माधोपुर डिफेंस रोड टी-प्वाइंट पर तेज रफ्तार...

Punjab News: बॉर्डर के 120 मीटर अंदर घुसे पाकिस्तानी घुसपैठिये को BSF ने किया ढेर

पठानकोटः पहाड़ीपुर बॉर्डर आउटपोस्ट के पास बीएसएफ ने घुसपैठिये को मार गिराया। ऐसे में भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तान की...

Jalandhar News: 2 पिकअप को टिप्पर ने मारी टक्कर, हाईवे पर लगा लंबा जाम, चालक घायल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के रामा मंडी फ्लाईओवर पर आज सुबह करीब 6 बजे पिकअप और टिप्पर की टक्कर हो...