GurdaspurPunjab News: रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में पुलिस कर्मी का बेटा काबू

Punjab News: रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में पुलिस कर्मी का बेटा काबू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः श्री गंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में राजस्थान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस जांच में पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की है। हिरासत में लिए गए आरोपी की पहचान रविंदर सिंह उर्फ रोहित के रूप में हुई है। हिरासत में लिया गया युवक दविंदर सिंह के पिता कुलदीप सिंह थाना दोरांगला में पुलिस कर्मचारी हैं। इस मामले में सबसे पहले पकड़े गए आरोपी महकदीप कौर और दविंदर सिंह का दोस्त है। युवक रविंदर सिंह और यह एक साथ ही स्कूल में पढ़ते थे। पकड़े गए युवक से राजस्थान पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि यह धमाका 3 नवंबर 2026 को श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर/50 जीबी क्षेत्र के पास रेलवे ट्रैक पर हुआ था। दरअसल, यात्री ट्रेन के गुजरने के बाद विस्फोट होने से बड़ा हादसा टल गया और किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली थी। वहीं तीसरे गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरदासपुर के नजदीकी गांव शहूर निवासी हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। बता दें, हरप्रीत सिंह पहले से ही एक अन्य संगीन मामले में गुरदासपुर जेल में बंद था, जिसे राजस्थान पुलिस अब प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर श्रीगंगानगर ले गई है। श्रीगंगानगर पुलिस आरोपी हरप्रीत सिंह से कड़ी पूछताछ कर रही है, ताकि सीमा पार बैठे आतंकी आकाओं के नेटवर्क और इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य संदिग्धों का पर्दाफाश किया जा सके।

मामले की जांच कर रहे नितिन चौधरी के अनुसार, शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि हरप्रीत सिंह ने ही रेलवे ट्रैक पर विस्फोट वाली जगह की सटीक लोकेशन पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर ‘शाह’ को भेजी थी। इसके बाद पाकिस्तानी हैंडलर शाह ने वह लोकेशन इस मामले में पहले से गिरफ्तार की जा चुकी युवती महकप्रीत और उसके साथी दविंदर सिंह को आगे ट्रांसफर की। ठीक उसी लोकेशन पर महकप्रीत और दविंदर सिंह ने विस्फोट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस सूत्रों से यह भी पता चला है कि आरोपी हरप्रीत सिंह और दविंदर सिंह पुराने स्कूल के सहपाठी (क्लासमेट) रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

गुरमीत सिंह और उसके सहयोगियों पर Punjab सहित 8 ठिकानों पर ED की Raid

पठानकोटः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)...

Punjab News: National Highway पर कारों की टक्कर में 6 घायल, देखें वीडियो

अस्थियां प्रवाहित कर लौट रहा था परिवार पठानकोटः पठानकोट-जम्मू नेशनल...

Punjab News: बॉर्डर के 120 मीटर अंदर घुसे पाकिस्तानी घुसपैठिये को BSF ने किया ढेर

पठानकोटः पहाड़ीपुर बॉर्डर आउटपोस्ट के पास बीएसएफ ने घुसपैठिये...

Punjab News: तस्करों ने नशे सप्लाई का रखा कोड वर्ड, सिख नौजवानों ने किया काबू, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में नशा तस्करी पर भले ही पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। लेकिन फिर भी तस्कर चोरी...

गुरमीत सिंह और उसके सहयोगियों पर Punjab सहित 8 ठिकानों पर ED की Raid

पठानकोटः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक पूर्व अधिकारी के खिलाफ धनशोधन की जांच के...

Punjab News: National Highway पर कारों की टक्कर में 6 घायल, देखें वीडियो

अस्थियां प्रवाहित कर लौट रहा था परिवार पठानकोटः पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर स्थित माधोपुर डिफेंस रोड टी-प्वाइंट पर तेज रफ्तार...

Punjab News: बॉर्डर के 120 मीटर अंदर घुसे पाकिस्तानी घुसपैठिये को BSF ने किया ढेर

पठानकोटः पहाड़ीपुर बॉर्डर आउटपोस्ट के पास बीएसएफ ने घुसपैठिये को मार गिराया। ऐसे में भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तान की...