पठानकोटः पहाड़ीपुर बॉर्डर आउटपोस्ट के पास बीएसएफ ने घुसपैठिये को मार गिराया। ऐसे में भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तान की ओर से हो रही घुसपैठ को बीएसएफ ने नाकाम कर दिया। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। जानकारी के मुताबिक यह घटना बीओपी पहाड़िपुर पोस्ट के नजदीक घुसपैठिया भारतीय सीमा में करीब 120 मीटर अंदर तक घुस आया था।
जिसके बाद सुरक्षा बलों ने संदिग्ध गतिविधि देखते हुए मोर्चा संभाला और कार्रवाई करते हुए उसे मार गिराया। घटना के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। एहतियातन तलाशी अभियान व जांच प्रक्रिया तेज की गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घुसपैठिया अकेला था या उसके साथ कोई और गतिविधि भी जुड़ी थी।
बता दें कि इससे पहले 2 अक्टूबर को तरनतारन में BSF ने 2 पाकिस्तानी घुसपैठियों को ढेर कर दिया। ये दोनों खालरा पुलिस स्टेशन इलाके के राजोके गांव के पास भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। BSF ने उन्हें चेतावनी दी, लेकिन उन्होंने घुसपैठ की कोशिश बंद नहीं की। जिसके बाद BSF के जवानों ने फायरिंग कर दी। जिसमें दोनों की मौत हो गई।

