नई दिल्ली: भारत में आज संविधान दिन मनाया जा रहा है। 26 नवंबर 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था। देश का संविधान भारत की शासन प्रणाली, नागरिकों के अधिकारों और सरकार की शक्तियों को परिभाषित करता है। इसको तैयार करने के लिए संविधान सभा को करीबन 3 साल का समय लग गया था। इसमें बहस, शोध और मसौदा तैयार करना भी शामिल था। इस प्रक्रिया में सुलेख, कलाकार और मूल प्रतियों की छपाई का काम भी शामिल था।
2 साल 11 महीने और 17 दिन में तैयार हुआ संविधान
संविधान को तैयार करने के लिए 2 साल 11 महीने और 17 दिन लगे थे। संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई थी। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था। इस दिन को अब संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। संविधान देश में 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था जिसको अब गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
संविधान सभा के 165 दिनों में कुल 11 सेशन हुए थे। इनमें से 114 दिन सिर्फ ड्राफ्ट पर चर्चा करने में ही बीते थे। सदस्यों ने संशोधन के 7635 प्रस्ताव दिए गए थे। इनमें से 2473 प्रस्ताव औपचारिक रुप से पेश किए गए थे।
संविधान बनाने में खर्च हुए 63,96,729 रुपये
26 नवंबर 1949 को संविधान सभा के अध्यक्ष ने इस बात की जानकारी दी थी कि 22 नवंबर 1949 तक संविधान सभा के कामकाज पर 63,96,729 रुपये खर्च हुए थे। इसमें संविधान सभा के सभी तरह के काम शामिल थे न कि सिर्फ लिखना या छापना। यदि कोई यह दावा करता है कि आज के समय में यह रकम 50 करोड़ से ज्यादा हुई तो इसके लिए महंगाई और दूसरी आर्थिक वजहों को ध्यान में रखते हुए एक साथ गणना की जरुरत पड़ेगी।
ड्राफ्टिंग कमेटी के सदस्यों और संवैधानिक सलाहाकर बी.एन.राव ने इसमें खास भूमिका निभाई थी। बी.एन.राव ने कई देशों के संविधानों को पढ़ा था। इसके बाद उन्होंने संविधान के अलग-अलग प्रावधानों पर चर्चा की थी। उन चर्चाओं को उन्होंने भारत के हिसाब से ढाला था। संविधान बनाने वालों से किसी एक देश से दस्तावेज की नकल करने की जगह कई देशों के संविधानिक अनुभवों से यह सीख ली थी।

