जालंधर, ENS: नकोदर के पास गांधरां गांव में करंट लगने से नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय सतिंदर सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सतिंदर सिंह बिजली के एक खंभे पर काम कर रहा था, तभी उन्हें अचानक उसे बिजली का जोरदार झटका लगा, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई करणप्रीत सिंह ने बताया कि वह काफी समय से बिजली विभाग के लिए काम कर रहा था। बिजली विभाग में सतिंदर को 2 साल से अधिक समय हो गया। मृतक शादीशुदा है और मृतक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक परिवार में इकलौता बेटा था और घर में बहन है, जोकि अभी कुंवारी है। ऐसे में परिवार ने बहन को नौकरी देने की मांग की है।
ऐसे में गांव टूट कलां गांव में ड्यूटी के दौरान जब वह बिजली का काम कर रहा था, तभी उन्हें अचानक उसे करंट लग गया और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और नकोदर के सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया। इस घटना को लेकर परिवार ने न्याय की मांग की है। पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की है।
वहीं मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि सतविंदर खंभे पर बिजली का काम कर रहा था। इसी दौरान वह गलती से बिजली की नंगी तार के संपर्क में आ गया और करंट लगने से वह बेसुध हो गया। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं थाना प्रभारी हरदीप सिंह ने बताया कि मृतक की मां के बयान के आधार पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

