मोगाः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं कस्बा बाघापुराना में दिनदहाड़े आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच पर हमला किया गया। इस दौरान हमलावारों द्वारा फायरिंग की घटना भी सामने आई है। इस हमले में सरपंच समेत 2 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक के चेहरे को गोली छूकर निकल गई। घटना में तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार हमलावारों द्वारा सरपंच की गाड़ी को घेरकर उसमें तोड़फोड़ की गई। जिसके बाद हमलावारों द्वारा फायरिंग भी की गई। वहीं घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र बाघा पुराना में मुदकी रोड पर यह घटना हुई है।
दरअसल, किसी मामले में पेशी पर आए सरपंच के साथ आपस में तकरार हुई थी। ऐसे में आम आदमी पार्टी के गांव सलीणा के मौजूदा सरपंच और उनके साथियों को निशाना बनाते हुए कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। इस मामले एस एच ओ जानकराज ने फोन पर बताया कि एक मामले में पेशी पर आए आरोपियों में आपस में किसी बात को लेकर तकरार हो गई, जिसमें बाद गाड़ी पर हमला कर दिया। वहीं इस हमले से 3 घायल हुए है। हालांकि पुलिस ने किसी भी गोली चलने की बात को नकारा है। वहीं सरपंच द्वारा फायरिंग करने की बात भी कही जा रही है।

