NationalAjit Doval ने पड़ोसी देशों को दिया बड़ा मैसेज, बोले - 'हिंद...

Ajit Doval ने पड़ोसी देशों को दिया बड़ा मैसेज, बोले – ‘हिंद महासागर की सुरक्षा जरुरी है’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने एक मीटिंग के दौरान बताया कि भारत हिंद महासागर क्षेत्र के उभरती हुई सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए प्रमुख पड़ोसी देशों के साथ मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने क्षेत्रीय सुरक्षा और साझा हितों की रक्षा के लिए रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने की जरुरत बताई है। यह बात अजित डोभाल ने मालदीव की राजधानी माले में आयोजित कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव की आठवीं बैठक को संबोधित कर रहे थे।

डोभाल ने कहा कि कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव भारत की नेबरहुड फर्स्ट नीति और महासागर विजन का संगम है। भारत कॉन्क्लेव के सदस्य देशों के साथ मिलकर उभरती हुई गंभीर सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की सामूहिक क्षमता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह मंच हिंद महासागर क्षेत्र में सामूहिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और साझा हितों की रक्षा करने का प्रभावी माध्यम बनेगा।

छह देश एक साथ मिलकर करेंगे क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग

कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव हिंद महासागर क्षेत्र के तटीय क्षेत्रों का प्रमुख क्षेत्रीय सुरक्षा मंच बनकर उभरा है। इसमें भारत, श्रीलंका, मालदीव, मॉरीशस, बांग्लादेश और सेशेल्स शामिल हैं। इस मंच पर मुख्य रुप से समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद से मुकाबले और सीमा पार होने वाले अपराधों से निपटने के लिए साथ किया जाता है।

डोभाल ने कहा कि भारत ने इस मंच की स्थापना की पहल करने वाले देशों में अहम भूमिका निभाई थी। भारत श्रीलंका, मालदीव और अन्य सदस्य देशों के साथ करीबी सहयोग जारी रखना चाहता है। उन्होंने सभी देशों को आश्वस्त किया है कि साझा उद्देश्यों को हासिल करने के लिए भारत हर संभव मदद और साथ देगा।

महासागर विजन की पीएम मोदी ने की थी घोषणा

बता दें कि पिछले साल मार्च में मॉरीशस यात्रा के दौरान महासागर विजन की घोषणा की थी। इसका पूरा नाम म्यूचुअल एंड होलिस्टिक एडवांसमेंट फॉर सिक्योरिटी एंड ग्रोथ अक्रॉस रीजन है। इस पहल का उद्देश्य वैश्विक दक्षिण देशों के साथ भारत के संबंधों में सुरक्षा और विकास के साझा प्रयासों को बढ़ावा देना है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 1 किलो हेरोइन, 60 हजार की नगदी और 9 पिस्तौल सहित 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों की...

Punjab News: टला बड़ा हादसा, पिलर रखकर ट्रेन को डिरेल करने की साजिश नाकाम

लुधियानाः फतेहगढ़ साहिब जिले में बड़े रेल हादसे को...

Punjab News: 1 किलो हेरोइन, 60 हजार की नगदी और 9 पिस्तौल सहित 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

विक्रमादित्य सिंह ने तीसरे वर्ल्ड मेयर्स फोरम समिट-2026 में प्रदेश की सतत शहरी विकास पहलों पर प्रस्तुति दी

शिमला: शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मुंबई में आयोजित तीसरे वर्ल्ड मेयर्स फोरम समिट-2026 को संबोधित करते हुए...

Punjab News: टला बड़ा हादसा, पिलर रखकर ट्रेन को डिरेल करने की साजिश नाकाम

लुधियानाः फतेहगढ़ साहिब जिले में बड़े रेल हादसे को अंजाम देने की साजिश समय रहते गार्ड की सतर्कता से...

केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50% फ्री बिजली रॉयल्टी

शिमला: हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य...