ChandigarhPunjab News: CM Mann बोले- अकाली-भाजपा का गठजोड़ नहीं ये ठगजोड़, देखें...

Punjab News: CM Mann बोले- अकाली-भाजपा का गठजोड़ नहीं ये ठगजोड़, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी में आज गठजोड़ हो गया। वहीं अकाली-भाजपा के गठजोड़ को लेकर जहां कांग्रेस निशाना साधते दिखी, वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी जमकर निशाने साधे। उन्होंने अकाली-भाजपा गठजोड़ को ठगजोड़ बताया। सीएम मान ने कहाकि पंजाब की जनता ने देखा कि आज कैसे देश के गृह मंत्री अमित शाह, सुखबीर बादल, भूंदड़, सुनील जाखड़ सहित अन्य नेता एक मंच पर दिखाई दिए।

सीएम मान ने कहाकि दोनों पार्टियों ने लोगों को मूर्ख बनाने का ठेका लिया। इस दौरान किसानी मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान अकाली दल की ओर से 3 कानून के फायदे बताए गए। इस दौरान जब 3 काले कानून का विरोध किसानों द्वारा जमकर किया गया तो हरसिमरत बादल की ओर से इस्तीफा दिया गया और किसानों के कानून को गलत बताया गया। जिसके बाद भाजपा से नाता किसानी आंदोलन को लेकर तोड़ दिया गया।

जिसके बाद भाजपा द्वारा पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ पर कब्जा करके इसका सिडिंकेट बदलने की कोशिश की गई। चंडीगढ़ में भाजपा द्वारा विधानसभा अलग बनाने का ऐलान किया गया और चंडीगढ़ को दिल्ली की तर्ज पर अलग स्टेट बनाने का ऐलान कर रही थी और चंडीगढ़ को पंजाब की राजधानी नहीं रहने दे रही। इसके बाद बीबीएमबी में अपने लोगों को फिट करके पंजाब के पानी को हरियाणा और राजस्थान को देने का कह रही है। ऐसे में अकाली दल किस मुंह से भाजपा के साथ समझौते की बात कर रहा है। भाजपा की ओर से दिल्ली में 26 जनवरी और 15 अगस्त को पंजाब की झांकी नहीं रखी गई थी।
जिसके बाद आप पार्टी ने लड़कर झांकी को शामिल करवाया। इस दौरान बीबीएमबी को बचाया और नंगल डैम में वह खुद गए। सीएम मान ने कहा कि सुखबीर बादल कहते थे कि सिख संस्था पर भाजपा आरएसएस की मदद से कब्जा कर रही है। हजूर साहिब की कमेटी पर भाजपा ने कब्जा कर लिया, पटना साहिब की कमेटी पर भाजपा ने कब्जा कर लिया। दिल्ली की कमेटी को अलग कर दिया गया, हरियाणा की कमेटी को अलग कर दिया गया। इस दौरान 2 दिसंबर को सुखबीर बादल के खिलाफ एक हुकमनामा जारी हुआ था। इस दौरान उसमें भी सुखबीर बादल ने कहा था कि वह भाजपा के इशारे पर काम कर रहे है और आज उन्हीं के साथ मिलकर गठजोड़ अकाली दल भाजपा के साथ गठजोड़ कर रही है।

सीएम मान ने कहा कि 2007 से 2017 तक अकाली भाजपा की सरकार थी और उस समय पंजाब में नशा आया और 2015 के समय बेअदबी की घटनाएं हुई थी। ऐसे में अब अकाली-भाजपा को नाखून मांस का रिश्ता बता रहे है। दोनों पार्टियां अब पंजाब के हित में गठजोड़ की बात कर रही है, लेकिन वह कुर्सी के लिए गठजोड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा 2029 तक पंजाब में नशा खत्म करने की बात कर रही थी, लेकिन अब भाजपा बिक्रम मजीठिया के साथ एक ही स्टेज को सांझा करेंगी। ऐसे में अब सभी मिलकर एक साथ मंच पर दिखाई देंगे, जिसमें कई कांग्रेस छोड़कर गए नेता शामिल होंगे। सीएम मान ने कहाकि आप पार्टी का गठजोड़ पंजाब के 3.25 करोड़ जनता के साथ है और पंजाब के व्यापारियों और एससी समुदाय के साथ है।
 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Golden Temple मे हुई अलौकिक आतिशबाजी और दीपमाला, देखें वीडियो

संगतो ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गुरुपर्व अमृतसर:...

Jalandhar News: अकाली दल-BJP गठबंधन को लेकर पंजाब की सियासत गरमाई, देखें वीडियो

गठबंधन समर्थकों ने ढोल बजाकर बांटे लड्डू जालंधर (ENS) :...

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता को प्रेम

भाईचारे और सेवा का मार्ग दिखाती हैं: मुकेश अग्निहोत्री ऊना,सुशील...

भारत की समृद्ध विरासत, आध्यात्मिक शक्ति और आधुनिक प्रगति विश्व को कर रही है प्रेरित: राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

डंगोह खास में स्कूटी को टक्कर मारकर युवकों ने की मारपीट, चार के खिलाफ केस

ऊना,सुशील पंडित: गगरेट क्षेत्र के डंगोह खास में स्कूटी...

Golden Temple मे हुई अलौकिक आतिशबाजी और दीपमाला, देखें वीडियो

संगतो ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गुरुपर्व अमृतसर: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरु...

Jalandhar News: अकाली दल-BJP गठबंधन को लेकर पंजाब की सियासत गरमाई, देखें वीडियो

गठबंधन समर्थकों ने ढोल बजाकर बांटे लड्डू जालंधर (ENS) : पंजाब की राजनीति में अकाली दल और BJP के गठबंधन...

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता को प्रेम

भाईचारे और सेवा का मार्ग दिखाती हैं: मुकेश अग्निहोत्री ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को श्री गुरु...

भारत की समृद्ध विरासत, आध्यात्मिक शक्ति और आधुनिक प्रगति विश्व को कर रही है प्रेरित: राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत तीव्र गति से आधुनिक...