ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के तहत पंजावर में एक युवक के साथ गाली-गलौच और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में इकवाल सिंह निवासी काहीवाल मोहल्ला, गांव व डाकघर अपर पंजावर, तहसील हरोली ने बताया कि 22 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे पंजावर में रालू निवासी पंजावर और उसके एक अन्य साथी ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। इस दौरान उसे चोटें आईं।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

