Haryana Govtसैनिक स्कूल कुंजपुरा में प्रवेश के लिए 2 दिसंबर तक करें ऑनलाइन...

सैनिक स्कूल कुंजपुरा में प्रवेश के लिए 2 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: सैनिक स्कूल कुंजपुरा (करनाल ) में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी और नौवीं में प्रवेश के लिए ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स एंट्रेंस एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 2 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी देते हुए स्कूल की कार्यवाहक प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल शैलजा डोगरा ने  बताया कि रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित सैनिक स्कूलों में प्रवेश राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाता है। इच्छुक अभिभावक एवं विद्यार्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है।

लेफ्टिनेंट कर्नल शैलजा डोगरा ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया में हरियाणा के मूल निवासियों के लिए कुल सीटों का 67 प्रतिशत तथा अन्य राज्यों के विद्यार्थियों के लिए 33 प्रतिशत हिस्सा निर्धारित है। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति और ओबीसी-एनसीएल वर्ग के लिए निर्धारित आरक्षण के साथ-साथ रक्षा कर्मियों एवं पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए भी नियमानुसार आरक्षण का प्रावधान है। इसी प्रकार आयु की बात करे तो कक्षा छठी में प्रवेश के लिए विद्यार्थी का जन्म 1 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2017 के बीच होना चाहिए। वहीं, कक्षा नौवीं में प्रवेश के लिए जन्म तिथि 1 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2014 के बीच निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा ओएमआर आधारित होगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक प्रवेश विवरणिका में पात्रता, आरक्षण, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न और अन्य शर्तों की अच्छी तरह जांच कर लें तथा अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जयंती पर लोगों को बधाई दी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गुरु नानक...

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने पहली बार आयोजित की राज्य स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने शिक्षा के...

देव दीपावली पर जगमगाएंगे घाट, जलेंगे 11 लाख दीये, दुल्हन की तरह सजे 9 क्रूज, देखें वीडियो

पहली बार 2000 से अधिक ड्रोन से जगमगाएगा आसमान काशीः वाराणसी में 24 नवंबर को देव दीपावली का भव्य आयोजन...

मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जयंती पर लोगों को बधाई दी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गुरु नानक देव जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर सिख समुदाय...

Punjab News: समारोह से पहले जायजा लेने पहुंचे KAP Sinha, DGP गौरव यादव और MLA धालीवाल, देखें वीडियो

मोगा: जिले के गांव नत्थूवाला जदीद में 26 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले विशाल राज्य स्तरीय समारोह को...

प्रदेश में मछली संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यक्रम को दिया जा रहा है बढ़ावा : श्याम सिंह राणा

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण , पशु पालन एवं डेयरी तथा मत्स्य मंत्री  श्याम सिंह राणा ने...