Himachal Govtविश्वविद्यालयों को अनुसंधान के जरिए हिमालयी चुनौतियों का समाधान करना चाहिए :...

विश्वविद्यालयों को अनुसंधान के जरिए हिमालयी चुनौतियों का समाधान करना चाहिए : राज्यपाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय से हिमालयी क्षेत्र की चुनौतियों, जिनमें जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन, जल संरक्षण, जैव विविधता और ग्रामीण विकास शामिल हैं, पर प्रभावशाली अनुसंधान का प्रमुख केंद्र बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को शैक्षणिक उत्कृष्टता को समाज की आवश्यकताओं के साथ जोड़ना चाहिए।

राज्यपाल आज धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शिरकत की। राज्यपाल एवं भारत के मुख्य न्यायाधीश ने विद्यार्थियों को डिग्रियां और स्वर्ण पदक प्रदान किए।

उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, शोधार्थियों और स्वर्ण पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह शिक्षा का अंत नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के व्यापक हित में अपने ज्ञान का उपयोग करने की शुरुआत है।

हिमालय के पारिस्थितिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि विकास प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए किया जाना चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय से हिमालयी पारिस्थितिकी, आपदा से निपटने की तैयारी, जल संसाधन, जनजातीय समुदायों, प्राकृतिक खेती और पर्यटन जैसे विषयों पर केंद्रित अनुसंधान को बढ़ावा देने का आग्रह किया, ताकि शैक्षणिक गतिविधियां क्षेत्र के सतत् विकास में योगदान दे सकें।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

अमृतसर पुलिस ने 1,210 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को सौंपे

चंडीगढ़/अमृतसर: गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन का पता...

Punjab News: Honey Trap गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाओं सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक हनी-ट्रैप...

हिमचंडीगढ़ टाउनशिप के विरोध में एकजुट हुए 13-14 पंचायतों के किसान

8 हजार बीघा से अधिक जमीन की अधिसूचना पर...

शिक्षा प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से जरुरी आधार है – CM Sukhu

शिमला: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति...

अमृतसर पुलिस ने 1,210 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को सौंपे

चंडीगढ़/अमृतसर: गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन का पता लगाने तथा उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक वापस पहुंचाने के...

Punjab News: Honey Trap गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाओं सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक हनी-ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया है। जहां, गिरोह का पर्दाफाश करते...

हिमचंडीगढ़ टाउनशिप के विरोध में एकजुट हुए 13-14 पंचायतों के किसान

8 हजार बीघा से अधिक जमीन की अधिसूचना पर जताया रोष बद्दी,सचिन बैंसल: सरकार की प्रस्तावित हिमचंडीगढ़ टाउनशिप परियोजना को...

Haryana News: चलती क्रेटा कार में बनी आग का गोला, युवक की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

मां से कहा था- 10 मिनट में घर आ रहा हूं, इससे पहले हो गया हादसा पंचकूलाः शहर में शनिवार...