Jammu and Kashmirरामबन में लगी भीषण आग, चार मकान जलकर राख, जानी नुकसान से...

रामबन में लगी भीषण आग, चार मकान जलकर राख, जानी नुकसान से बचाव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊधमपुरः रामबन जिले की तहसील ठाठा गनोत के भट्टी इलाके में रविवार तड़के भीषण आग लगने से चार रिहायशी मकान जलकर राख हो गए। आग से किसी प्रकार के जानी नुकसान से बचाव है, मगर प्रभावित चार परिवारों को भारी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह ठाठा गनोत गांव के भट्टी इलाके में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने आसपास के चार रिहायशी मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा, एसडीआरएफ रामबन और सिविल क्यूआरटी की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

आग से प्रभावित मकान मालिकों की पहचान बशीर अहमद पुत्र इलम दीन, फिरदौस अहमद पुत्र बशीर अहमद, मोहम्मद इसराइल पुत्र इलम दीन और इम्तियाज अहमद पुत्र बशीर अहमद के रूप में हुई है। सभी थाथा गनोत गांव के निवासी है।

घटना की जानकारी मिलते ही उपायुक्त रामबन मोहम्मद इलियास खान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनन्या सिन्हा भी पुलिस व आपातकालीन प्रतिक्रिया दलों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हरोली में खेल सुविधाओं का हो रहा विस्तार, युवाओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली...

युवक की हत्या का खुलासा, पिता-पुत्र निकले मास्टरमाइंड

प्रेम प्रसंग से नाराज होकर रची हत्या की साजिश,...

अमित शाह ने NDRF की 12वीं बटालियन के परिसर का किया उद्घाटन, पूर्वोत्तर के 8 राज्यों को मिलेगा लाभ

अरुणाचल प्रदेश: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार...

Punjab News: साउंड की तेज आवाज को लेकर आपत्ति जताने पर पड़ोसी के साथ मारपीट, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में निजी घर में ईसाई समुदाय द्वारा...

हरियाणा पवेलियन के प्रति दूसरे दिन भी दिखा फिल्म निर्माताओं का उत्साह

चंडीगढ़: गोवा में आयोजित 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ...

हरोली में खेल सुविधाओं का हो रहा विस्तार, युवाओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में आयोजित विशाल छिंज मेले में...

युवक की हत्या का खुलासा, पिता-पुत्र निकले मास्टरमाइंड

प्रेम प्रसंग से नाराज होकर रची हत्या की साजिश, 10 लाख रुपये में दी थी सुपारी बालाघाट: मध्य प्रदेश के...

अमित शाह ने NDRF की 12वीं बटालियन के परिसर का किया उद्घाटन, पूर्वोत्तर के 8 राज्यों को मिलेगा लाभ

अरुणाचल प्रदेश: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश के होलोंगी में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल...

Punjab News: साउंड की तेज आवाज को लेकर आपत्ति जताने पर पड़ोसी के साथ मारपीट, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में निजी घर में ईसाई समुदाय द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान तेज़ आवाज़ को लेकर पड़ोसियों...