NationalPark में Couple से नाबालिगों की गुंडागर्दी, चप्पल-डंडों से की पिटाई, देखें...

Park में Couple से नाबालिगों की गुंडागर्दी, चप्पल-डंडों से की पिटाई, देखें Viral Video

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबईः मुंबई के कुर्ला में एक युवक-युवती के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों फीनिक्स मॉल के पास महा नगरपालिका के उद्यान में फोटो खींच रहे थे, तभी 8-10 नाबालिग लड़कों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर लड़कों ने दोनों की पिटाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक गार्डन में फोटो खींच रहे कपल पर लड़कों के ग्रुप ने अश्लील टिप्पणी की। जब दोनों ने इस कमेंटबाजी का विरोध किया तो नाबालिग लड़कों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडिया बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल गार्डन में फोटो खींचते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान वहां मौजूद 7-8 लड़के दोनों पर अश्लील टिप्पणियां करने लगते हैं। कपल विरोध करता है तो लड़के उनके साथ छेड़छाड़ और मारपीट शुरू कर देते हैं। एक नाबालिग चप्पल जैसी चीज से युवक को मारता है जबकि दूसरा लड़का लड़की के सिर पर डंडे से वार करता है, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस भी होती है।

पीड़ितों की शिकायत पर घाटकोपर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते आठ नाबालिगों को हिरासत में लिया है। पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 189(2), 189(4), 118(1), 352 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड (जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड) के सामने पेश किया जाएगा। पुलिस ने मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Punjab News: शादी समारोह में फायरिंग की वीडियो वायरल, नेता बोले- AI निर्मित वीडियो

होशियारपुरः शादी समारोह में हवाई फायरिंग करने की घटनाएं...

CM Sukhu ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण को दिखाई झंडी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा...

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए कबड्डी टीम का चयन ट्रायल अब 24 नवंबर को बिलासपुर में

ऊना: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 के तहत अंडर-18 आयु...

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के सफल आयोजन से राजकीय महाविद्यालय ऊना को मिली वैश्विक पहचान

11 देशों और 19 राज्यों की रही भागीदारी ऊना: राजकीय महाविद्यालय ऊना के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान...

Punjab News: शादी समारोह में फायरिंग की वीडियो वायरल, नेता बोले- AI निर्मित वीडियो

होशियारपुरः शादी समारोह में हवाई फायरिंग करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं गांव में शादी...

CM Sukhu ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण को दिखाई झंडी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के तपोवन, धर्मशाला से प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री...

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए कबड्डी टीम का चयन ट्रायल अब 24 नवंबर को बिलासपुर में

ऊना: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 के तहत अंडर-18 आयु वर्ग की हिमाचल प्रदेश कबड्डी पुरुष टीम के चयन के...