Nationalभीषण सड़क हादसाः एंबुलेंस-पिकअप की टक्कर में 5 लोगों की मौत

भीषण सड़क हादसाः एंबुलेंस-पिकअप की टक्कर में 5 लोगों की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बाराबंकीः उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे में एंबुलेंस सवार पांच लोगों की मौत हो गई। लखनऊ से गाजीपुर की ओर जा रही एंबुलेंस 53.3वें किलोमीटर पर पहले से खड़ी पिकअप में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक राहगीर ने हादसे की सूचना 112 कंट्रोल रूम को दी। एंबुलेंस लखनऊ से गाजीपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सुबेहा थाना क्षेत्र के गेरावां गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खड़ी पिकअप से उसकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा टीम घटनास्थल पर पहुंची। एंबुलेंस में फंसे सभी लोगों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस सवार लोग जयपुर से एक शव लेकर पश्चिम बंगाल जा रहे थे।

सुबेहा थाना प्रभारी बेचू सिंह ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। प्रभारी पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी और सीओ हैदरगढ़ समीर सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। हैदरगढ़ कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने बताया कि मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

पुलिस के अनुसार मृतकों में राजस्थान के अलवर जिले के पीपल खेड़ा निवासी हरिओम योगी, पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के मध्य बाला भूत निवासी अमीनूर हक, पश्चिम बंगाल के सुकनस पुकानगंज निवासी रूपिक और राजस्थान के जयपुर स्थित जवाहर नगर कच्ची बस्ती निवासी मकबूल खान शामिल हैं। पांचवें मृतक की पहचान एंबुलेंस चालक आलम के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के सुल्तानगंज क्षेत्र का रहने वाला था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Punjab News: शादी समारोह में फायरिंग की वीडियो वायरल, नेता बोले- AI निर्मित वीडियो

होशियारपुरः शादी समारोह में हवाई फायरिंग करने की घटनाएं...

CM Sukhu ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण को दिखाई झंडी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा...

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए कबड्डी टीम का चयन ट्रायल अब 24 नवंबर को बिलासपुर में

ऊना: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 के तहत अंडर-18 आयु...

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के सफल आयोजन से राजकीय महाविद्यालय ऊना को मिली वैश्विक पहचान

11 देशों और 19 राज्यों की रही भागीदारी ऊना: राजकीय महाविद्यालय ऊना के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान...

Punjab News: शादी समारोह में फायरिंग की वीडियो वायरल, नेता बोले- AI निर्मित वीडियो

होशियारपुरः शादी समारोह में हवाई फायरिंग करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं गांव में शादी...

CM Sukhu ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण को दिखाई झंडी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के तपोवन, धर्मशाला से प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री...

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए कबड्डी टीम का चयन ट्रायल अब 24 नवंबर को बिलासपुर में

ऊना: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 के तहत अंडर-18 आयु वर्ग की हिमाचल प्रदेश कबड्डी पुरुष टीम के चयन के...