Nationalमां को अंतिम विदाई देने पहुंचे CM योगी, नम हुईं आंखें, हरिद्वार...

मां को अंतिम विदाई देने पहुंचे CM योगी, नम हुईं आंखें, हरिद्वार में होगा संस्कार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

देहरादूनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उत्तराखंड के पंचूर गांव में अपनी माता सावित्री देवी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए और उनकी आंखों में आंसू आ गए, जिसे वह पोछते हुए नजर आए। जिसके बाद सीएम योगी ने अपनी मां को कंधा दिया और उनकी अंतिम यात्रा चंडीघाट के लिए रवाना हो गई। सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार आज हरिद्वार के चंडीघाट पर करीब 11:30 बजे होगा। मां की अंत्येष्टि और अन्य रस्में पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ लौटेंगे।

अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री शनिवार को दोपहर 2:15 बजे तक उत्तराखंड में रहेंगे। जिसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना होंगे। लखनऊ में शाम 5:30 से 6:45 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होने वाले कौशल दीक्षांत समारोह में वह शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुक्रवार को गोरखपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान अपनी मां के निधन की खबर मिली थी। भाजपा सांसद रवि किशन को सबसे पहले इस खबर की जानकारी मिली थी। जिसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के सलाहकार और पूर्व आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी को इसकी जानकारी दी थी। करीब 61 मिनट का अपना संबोधन पूरा करने के बाद योगी आदित्यनाथ मंच के पीछे गए, जहां अवनीश अवस्थी ने उन्हें मां के निधन की जानकारी दी।

गोरखनाथ मंदिर परिवार और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद से जुड़े सदस्यों ने शुक्रवार को मंदिर में शोक सभा आयोजित की। इस दौरान सावित्री देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए और दो मिनट का मौन रखा गया। परिषद के सदस्य रामजनम सिंह ने संस्थाओं की ओर से शोक व्यक्त किया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: पांच प्यारों की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन, देखें वीडियो

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश...

विश्व मत्स्य दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मत्स्य पालक सम्मानित

दो मत्स्य सहकारी सभाओं के अध्यक्षों सहित चार प्रगतिशील...

ऊना में एबीसी सर्जरी का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण, 10 कुत्तों का बंध्याकरण

बिलासपुर और हमीरपुर के पशु चिकित्सा अधिकारियों को दिया...

Punjab News: Manmohan Jewellers से ऑनलाइन ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुआ नौशरबाज, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के सराफा बाजार में ऑनलाइन ठगी का...

श्री आनंदपुर साहिब में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पोकलेन मशीन ज़ब्त, मुकदमा दर्ज

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

Jalandhar News: पांच प्यारों की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन, देखें वीडियो

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को समर्पित आज शहर में श्रद्धा और उत्साह के...

विश्व मत्स्य दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मत्स्य पालक सम्मानित

दो मत्स्य सहकारी सभाओं के अध्यक्षों सहित चार प्रगतिशील किसानों को मिला सम्मान ऊना: विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर...

ऊना में एबीसी सर्जरी का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण, 10 कुत्तों का बंध्याकरण

बिलासपुर और हमीरपुर के पशु चिकित्सा अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण, मुफ्त रेबीज टीकाकरण भी हुआ ऊना: उपमंडलीय पशु चिकित्सालय ऊना...

Punjab News: Manmohan Jewellers से ऑनलाइन ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुआ नौशरबाज, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के सराफा बाजार में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। जहां मनमोहन ज्वैलर्स की दुकान पर...