Unaनशामुक्त समाज के लिए ऊना जिले में 21 नवंबर को सभी पंचायतों...

नशामुक्त समाज के लिए ऊना जिले में 21 नवंबर को सभी पंचायतों में होगी विशेष ग्राम सभा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना: जिला ऊना की सभी ग्राम पंचायतों में 21 नवंबर को विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। उपायुक्त जतिन लाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत आयोजित इन ग्राम सभाओं में युवाओं को तंबाकू एवं नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर चर्चा की जाएगी।

विशेष ग्राम सभा में तंबाकू, गुटखा, बीड़ी सहित अन्य नशीले पदार्थों के सेवन और उनके दुष्प्रभावों पर चर्चा होगी। इनके इस्तेमाल और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पंचायत स्तर पर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। साथ ही पंचायतों के सभी राजस्व गांवों को तंबाकू मुक्त बनाने और उन्हें तंबाकू मुक्त गांव घोषित करने के संबंध में भी मंथन किया जाएगा।

बैठक में शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री रोकने और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध के नियमों की पालना सुनिश्चित करने पर भी चर्चा होगी।
उल्लेखनीय है कि ऊना जिले में अब तक 112 गांव तंबाकू मुक्त घोषित किए जा चुके हैं। विशेष ग्राम सभाओं के माध्यम से इस अभियान को और गति देने तथा शेष गांवों को तंबाकू मुक्त बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

उपायुक्त जतिन लाल ने खंड विकास अधिकारियों, पंचायत सचिवों और पंचायत प्रतिनिधियों को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पंचायत सचिवों को तंबाकू नियंत्रण से जुड़े नियमों के तहत किए गए चालान और कार्रवाई का ब्योरा ग्राम सभा में प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं। इसकी रिपोर्ट जिला पंचायत अधिकारी को भेजने को कहा गया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: पांच प्यारों की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन, देखें वीडियो

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश...

विश्व मत्स्य दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मत्स्य पालक सम्मानित

दो मत्स्य सहकारी सभाओं के अध्यक्षों सहित चार प्रगतिशील...

ऊना में एबीसी सर्जरी का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण, 10 कुत्तों का बंध्याकरण

बिलासपुर और हमीरपुर के पशु चिकित्सा अधिकारियों को दिया...

Punjab News: Manmohan Jewellers से ऑनलाइन ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुआ नौशरबाज, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के सराफा बाजार में ऑनलाइन ठगी का...

श्री आनंदपुर साहिब में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पोकलेन मशीन ज़ब्त, मुकदमा दर्ज

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

Jalandhar News: पांच प्यारों की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन, देखें वीडियो

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को समर्पित आज शहर में श्रद्धा और उत्साह के...

विश्व मत्स्य दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मत्स्य पालक सम्मानित

दो मत्स्य सहकारी सभाओं के अध्यक्षों सहित चार प्रगतिशील किसानों को मिला सम्मान ऊना: विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर...

ऊना में एबीसी सर्जरी का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण, 10 कुत्तों का बंध्याकरण

बिलासपुर और हमीरपुर के पशु चिकित्सा अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण, मुफ्त रेबीज टीकाकरण भी हुआ ऊना: उपमंडलीय पशु चिकित्सालय ऊना...

Punjab News: Manmohan Jewellers से ऑनलाइन ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुआ नौशरबाज, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के सराफा बाजार में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। जहां मनमोहन ज्वैलर्स की दुकान पर...