HoshiarpurPunjab News: दशहरा ग्राउंड के पास चली गोलियां, लोगों में दहशत, देखें...

Punjab News: दशहरा ग्राउंड के पास चली गोलियां, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। बीते दिन गाड़ियों की टक्कर को लेकर हुए विवाद में लुधियाना में नौजवानों द्वारा गोलियां चला दी गई थी। इस घटना में शरद नामक नौजवान घायल हो गया, जिसका डीएमसी में उपचार चल रहा है। वहीं आज होशियारपुर के दशहरा ग्राउंड के पास उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया, जब पुरानी दुश्मनी के चलते कुछ नौजवानों ने एक युवक पर गोलियां चला दीं।

हालांकि घटना में युवक बाल-बाल बच गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मोहल्ला बहादुरपुर निवासी पीड़ित राहुल ने बताया कि कुछ समय पहले झगड़ा हो गया था। उस झगड़े में उसने बीच-बचाव कर अपने दोस्त का राजीनामा करा दिया था, लेकिन इस बात को लेकर दूसरा पक्ष उससे खुन्नस रखने लगा।

पीड़ित ने बताया कि जब वह दशहरा मैदान के पास मौजूद था तो उक्त रंजिश के चलते कुछ युवकों ने उसे जान से मारने की नियत से गोली मार दी और भाग गये, लेकिन सौभाग्य से वह बच गया। पीड़ित द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी के एसएचओ अनिल कुमार पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Punjab News: गुरु पर्व पर 1,822 पाक जाएंगे श्रद्धालु, SGPC धामी का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर...

ऊना-अंब रोड पर निजी बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना (सुशील पंडित): ऊना-अंब सड़क पर इंडियन ऑयल पेट्रोल...

सहारा योजना के गंभीर मरीजों के साथ अन्याय बंद करे सरकार, एक साल से लंबित पेंशन का तुरंत हो भुगतान

ऊना: पूर्व जिला परिषद सदस्य पंकज सहोड़ ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर मुख्यमंत्री सहारा योजना के गंभीर मरीजों...

Punjab News: कोर्ट के आदेश और 8 शर्तों पर होगा Amritpal की दादी का अंतिम संस्कार, पुलिस प्रशासन अलर्ट, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के जल्लुखेड़ा में होने वाले अंतिम संस्कार के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की जा रही...

Punjab News: गुरु पर्व पर 1,822 पाक जाएंगे श्रद्धालु, SGPC धामी का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने श्री गुरु नानक देव जी की जयंती...

ऊना-अंब रोड पर निजी बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना (सुशील पंडित): ऊना-अंब सड़क पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप निजी बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार...