गुरदासपुरः माझा किसान संघर्ष कमेटी और अन्य किसान जत्थेबंदियों ने आज अपनी मांगों को लेकर जम्मू अमृतसर नेशनल हाईवे को अनिश्चितकालीन समय के लिए बंद कर दिया गया। किसानों की मांगे गन्ने का रेट प्रति क्वंटल 500 करना, गन्ना मिलों को 25 नवंबर से पहले शुरू करना, एक काउंट पर ही किसानों को पेमेट की जाए और गन्ने की बकाया राशि तुरंत जारी की जाए शामिल है।
किसानों ने ऐलान किया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती, तब तक नेशनल हाईवे नहीं खोला जाएगा। किसानों का कहना है कि आज उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो कल हाईवे के सभी रास्ते बंद कर दिए जाएंगे। तस्वीरों में देखा जा सकता है किसान धरने पर बैठ गए है।

