Haryanaदोस्तों संग शराब पार्टी करने गए नौजवान की गर्दन काटकर हत्या

दोस्तों संग शराब पार्टी करने गए नौजवान की गर्दन काटकर हत्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर में युवक का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय सुखविंद्र सिंह निवासी गांव गुमथला के रूप में हुई है। आज सुबह सुखविंद्र सिंह का शव गुमथला गांव के ओल्ड शेलर के पास पड़ा मिला। उसकी किसी तेजधार हथियार से गर्दन काटी गई थी। परिवार के मुताबिक, बीते दिन शाम वह दोस्तों संग शराब पार्टी करने के लिए गया था।

इसके बाद घर नहीं लौटा। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके का बारीकी से निरीक्षण कराया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुखविंद्र के चाचा राजेश ने बताया कि वह मजदूरी करता था और कुंवारा था।

वीरवार को वह काम पर गया था और शाम को घर लौट आया था। शाम करीब 6 बजे उसके दोस्तों का फोन आया। इसके बाद वह उनके साथ शराब पीने के लिए ठेके पर चला गया। शुक्रवार सुबह उन्हें पता चला कि गांव में उसकी डेडबॉडी मिली है। गांव के ही एक व्यक्ति ने शव देखा था। उसकी गर्दन आधी कटी हुई थी। राजेश ने बताया कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Punjab News: SGPC Elections पर चीमा की विपक्ष से खास अपील, देखें वीडियो

अकाली-भाजपा गठबंधन पर कही ये बात अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल...

35 वार्डों के निगम चुनावों का हुआ ऐलान, इस दिन होगी वोटिंग

चंडीगढ़ः नगर निगम के चुनाव को लेकर बिगुल बज...

Jalandhar News: डेरा ब्यास बाबा गुरविंदर ढिल्लों के आगमन पर बोले परगट सिंह, देखें वीडियो

BJP पर साधे निशाने, मुख्यमंत्री चेहरे और टिकटों को...

Punjab News: SGPC प्रधान चुनाव आज, मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान पद...

Punjab News: SGPC Elections पर चीमा की विपक्ष से खास अपील, देखें वीडियो

अकाली-भाजपा गठबंधन पर कही ये बात अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने विपक्ष से...

35 वार्डों के निगम चुनावों का हुआ ऐलान, इस दिन होगी वोटिंग

चंडीगढ़ः नगर निगम के चुनाव को लेकर बिगुल बज गया है। ऐसे में 35 वार्डों में चुनाव के लिए...

Jalandhar News: डेरा ब्यास बाबा गुरविंदर ढिल्लों के आगमन पर बोले परगट सिंह, देखें वीडियो

BJP पर साधे निशाने, मुख्यमंत्री चेहरे और टिकटों को लेकर कही ये बात जालंधर, ENS: कांग्रेस के पंजाब प्रधान परगट...

Jalandhar News: सफाई कर्मियों की हड़ताल, कीर्तन से पहले लगे कूड़े के ढेर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नगर निगम यूनियन का एक धड़ा हड़ताल पर है। बीते दिन कर्मियों द्वारा मांगे ना पूरी होने...