Unaसंवेदनशील वर्गों को कानूनी अधिकारों, विद्यार्थियों को नशे और साइबर अपराधों के...

संवेदनशील वर्गों को कानूनी अधिकारों, विद्यार्थियों को नशे और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना, सुशील पंडितः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की ओर से सचिव शिखा लखनपाल के मार्गदर्शन में बुधवार को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनके माध्यम से उच्च जोखिम समूहों एवं संवेदनशील वर्गों को कानूनी अधिकारों तथा विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
इनके तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना के कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग और सनराइज एनजीओ के सहयोग से उच्च जोखिम समूहों एवं संवेदनशील वर्गों के लिए कानूनी जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें प्राधिकरण की पैनल अधिवक्ता बबीता शर्मा ने प्रतिभागियों को उनके कानूनी अधिकारों, संबंधित कानूनी प्रावधानों, पुलिस के अधिकारों एवं दायित्वों तथा निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के बुद्धदेव कर्मस्कर बनाम पश्चिम बंगाल राज्य मामले में दिए गए फैसले के महत्वपूर्ण पहलुओं से भी अवगत करवाया।
वहीं, रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल, बसाल में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के नशा जागरूकता एवं स्वस्थ जीवन मार्गदर्शन पखवाड़ा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिवक्ता कुलबीर सिंह ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभावों, नशे की लत के शुरुआती लक्षणों तथा इसकी रोकथाम के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रखने में अभिभावकों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। साथ ही साइबर धोखाधड़ी और अन्य साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिखा लखनपाल ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को उसके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाकर न्याय तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना प्राधिकरण का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने आमजन से जागरूकता कार्यक्रमों का लाभ उठाने तथा नशे और साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Haryana News: विशेष चेकिंग के तहत 27 स्कूली वाहनों के चालान, 2 बसें और 1 ऑटो इंपाउंड

ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन...

मुख्यमंत्री सहारा योजना के लाभार्थी हर छह माह बाद अपलोड करें जरूरी दस्तावेज

आर्थिक सहायता निर्बाध रखने के लिए तीन प्रमाण पत्र...

Punjab News: जमीन विवाद को लेकर तहसील गए दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, चार के खिलाफ केस दर्ज

गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़ियां-डेरा बाबा नानक मार्ग पर हुए सड़क...

Haryana News: विशेष चेकिंग के तहत 27 स्कूली वाहनों के चालान, 2 बसें और 1 ऑटो इंपाउंड

ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती पंचकूला: स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही...

राजकीय महाविद्यालय ऊना में ICSSR प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का भव्य शुभारंभ

11 देशों और भारत के 18 राज्यों से 300 प्रतिभागियों की सहभागिता; 290 शोध पत्र प्राप्त ऊना:  राजकीय महाविद्यालय ऊना...

ऊना पुलिस भर्ती में 693 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, शारीरिक दक्षता परीक्षा में 3,808 युवाओं ने लिया हिस्सा

पुरुष वर्ग में 398 और महिला वर्ग में 295 अभ्यर्थी हुए उत्तीर्ण, 6,326 युवाओं ने किया था आवेदन ऊना: जिला...

मुख्यमंत्री सहारा योजना के लाभार्थी हर छह माह बाद अपलोड करें जरूरी दस्तावेज

आर्थिक सहायता निर्बाध रखने के लिए तीन प्रमाण पत्र अपलोड करने की व्यवस्था, हिम परिवार पोर्टल पर पूरी होगी...